एमआर एसोसिएशन ने मनाया डिमांड-डे, सौंपा ज्ञापन

सुलतानपुर, 25 अक्टूबर (UjjawalPrabhat.Com)। 25 अक्टूबर को एमआर एसोसिएशन ने डिमांड-डे के रूप में आयोजित किया। साथ एसोसिएशन ने डीएम को ज्ञापन सौंपा।
गुरूवार को उ.प्र. उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रजेन्टेटिव एसोसिएशन ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्य सचिव श्रम विभाग को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गयी कि विक्रय प्रतिनिधियों की सेवा शर्तां में बदलाव किये जाने का विरोध दर्ज कराते हुए पुरानी शर्तां को बहाल करने की मांग की। संगठन अध्यक्ष सन्दीप तिवारी के नेतृत्व में सैकड़ों एमआर एकत्र होकर सरकार के द्वारा किये गए बदलावों को विरोध किया। इसी क्रम में सन्दीप तिवारी ने कहा कि सरकार द्वारा संगठन को बिना संज्ञान में लिये सेवा शर्तां में बदलाव किया जाना अनुचित व नियम विरूद्ध है। इस मौके पर प्रदेश पदाधिकारी अशोक शुक्ला, कोषाध्यक्ष अनुराग तिवारी, आशीष गुप्ता, सवेश अग्रहरि, पीएन तिवारी, सुरेश मिश्रा, संतोष भट्ट, गंगाधर समेत आदि मौजूद रहे।
नीरज तिवारी

Back to top button