एनिमल लवर्स के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है ये जगह, एक बार तो जरूर जाए यहाँ

दुनिया में ऐसे कई लोग होते हैं जिनको जीव-जंतुओं से बहुत प्यार होता है और कई लोगों का प्यार तो इतना होता है कि वे सोते भी अपने पालतू जानवरों के साथ ही हैं। इसी तरह कुछ लोग ऐसे होते हैं जो जानवरों को देखना पसंद करते हैं। इन लोगों को शौक होता है हमेशा नए-नए जीव-जंतुओं को देखने का। ऐसे ही एनिमल लवर्स के लिए आज हम लेकर आए हैं ऐसी जगहों की जानकारी जहां हर तरह का जानवर उन्हें नजदीक से देखने को नहीं मिलता है। तो आइये जानते हैं एनिमल लवर्स के लिए परफेक्ट प्लेस के बारे में।

* फॉक्स विलेज, जापान 

जापान के मियागी में एक ऐसा भी गांव है जहां आपको हर जगह फॉक्स (लोमड़ी) देखने को मिल जाएंगी। यहां पर 6 तरह की अलग-अलग ब्रीड की 100 से ज्यादा लोमड़ियां हैं। ये सभी वहां के बड़े जंगली एरिया में घूमती रहती हैं। यहां आने वाले विजिटर्स इनके साथ खेल भी सकते हैं। लेकिन इसके लिए उन्हें पहले 700 जैपनीज येन खर्च करने होंगे।

animal places,animal lovers,folks village,rabit island,jelly fish lake,crab island ,एनिमल लवर्स, एनिमल प्लेसेस, फॉक्स विलेज,रैबिट आइलैंड,जैलीफिश लेक,क्रैब आइलैंड, एनिमल लवर्स बेस्ट प्लेस

* रैबिट आइलैंड 

रैबिट आइलैंड को ओकोनोशिमा के नाम से भी जाना जाता है। यह हिरोशिमा का एक छोटा सा हिस्सा है। यहां पर खरगोश सैकड़ों की संख्या में हैं। जब टूरिस्ट यहां घूमने आते हैं तो ये सारे खरगोश खाने के लिए उनके पीछे-पीछे भागते दिखते हैं। यह किसी को पता नहीं है कि कब इस जगह को रैबिट्स के नाम से पहचाना जाने लगा, लेकिन कई वर्षों पहले यह जगह जहर की टेस्टिंग के लिए जानी जाती थी।

animal places,animal lovers,folks village,rabit island,jelly fish lake,crab island ,एनिमल लवर्स, एनिमल प्लेसेस, फॉक्स विलेज,रैबिट आइलैंड,जैलीफिश लेक,क्रैब आइलैंड, एनिमल लवर्स बेस्ट प्लेस

* जैलीफिश लेक 

अगर आपने पहले कभी जैलीफिश करीब से नहीं देखी है तो यह जगह आपके लिए काफी खास है। मैनचैस्ट आइलैंड में मौजूद इस लेक में हजारों जैलीफिश के साथ टूरिस्ट तैरने का मजा लिते हैं। कई साल पहले यहां समुद्र हुआ करता था, लेकिन पानी का लेवल कम होने से यहां जैलीफिश की पॉपुलेशन लगातार बढ़ती चली गई।

animal places,animal lovers,folks village,rabit island,jelly fish lake,crab island ,एनिमल लवर्स, एनिमल प्लेसेस, फॉक्स विलेज,रैबिट आइलैंड,जैलीफिश लेक,क्रैब आइलैंड, एनिमल लवर्स बेस्ट प्लेस

* क्रैब आइलैंड 

अगर आपको केकड़ों से डर लगता है तो आप यहां भूल से भी मत जाइए, क्योंकि इस ऑस्ट्रेलियन आइलैंड पर करोड़ों की संख्या में केकड़े हैं और ये आपको कहीं भी दिख सकते हैं। जब इनका ब्रीडिंग सीजन होता है तो ये कई लाख की संख्या में पानी से बाहर आते हैं। माइग्रेशन के दौरान सरकार यहां की सारी सड़कें बंद कर देती हैं, ताकि ये केकड़े सुरक्षित अपनी यात्रा तय कर सकें।

Back to top button