एडिडास के नए कलेक्शन को रणवीर सिंह ने लॉन्च किया

अभिनेता रणवीर सिंह ने मुंबई में गुरुवार को ब्रांड एंबेसडर के रूप में एडिडास के नए कलेक्शन ‘नाइट जॉगर’ को लॉन्च किया।

ब्लू और ऑरेंज स्पोर्ट्स गियर में और एक ऑरेंज कैप के साथ रणवीर सिंह पूरे फॉर्म में लग रहे थे। हमेशा की तरह इस बार भी उन्होंने अपने अनोखे अंदाज से सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया। 

 इस दौरान वहॉ रणवीर सिंह के अलावा, अदिति गोवित्रीकर, ऐलेना फर्नांडिस, विजय वर्मा, अकीरत काकर, सुकीर्ति कक्कड़, मृणाल ठाकुर, करण कुंद्रा, अनुशा दांडेकर, अश्मित पटेल और अहान पांडे, अपारशक्ति खुराना अपनी पत्नी आकांक्षा खुराना के साथ नजर आये। सभी हस्तियां यहाँ कैजुअल और स्पोर्ट्स आउटफिट में दिखी। 

TV TRP: द कपिल शर्मा शो रेटिंग के मामले में भारी उठा-पटक

फिलहाल रणवीर सिंह कबीर खान की स्पोर्ट्स ड्रामा ’83’ में नजर आयेगें जो कि भारतीय क्रिकेट टीम की 1983 विश्व कप जीत पर आधारित है। जिसमें वह पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैं।अभी हाल ही में रणवीर ने इसका पोस्टर अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। अपनी आगामी फिल्म ’83’ के लिए रणवीर, कपिल देव से ट्रेनिंग ले रहे हैं। 

करण जौहर की आगामी फिल्म ‘तख्त’ में भी रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में नजर आयेगें, जो 2020 में रिलीज़ होने वाली है। इसमें आलिया भट्ट, करीना कपूर खान, विक्की कौशल, जान्हवी कपूर, भूमि पेडनेकर और अनिल कपूर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button