एटीएम कार्ड का कोड पूछ कर उड़ाए 25 हजार

औरैया। अछल्दा क्षेत्र के गुनौली गांव में एक युवक से जालसाजों ने एटीएम कार्ड का कोड पूछ खाते से 25 हजार रुपये पार कर दिए। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
एटीएम कार्ड का कोड पूछ कर उड़ाए 25 हजार
गुनौली निवासी मुकेश बाथम ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके मोबाइल पर कॉल आई जिसमें खुद को बैंक अधिकारी बताने वाले फोनकर्ता ने एटीएम बंद होने की जानकारी दी। दुबारा चालू करने के लिए एटीएम कार्ड का कोड पूछ लिया। 

ये भी पढ़े: पूर्व मुख्यमंत्री ‘अखिलेश का बर्थ डे आज लेकिन सपा के मुखिया तो हैं नाराज’

इसके बाद जालसाजों ने उसके खाते से दो बार में 24 हजार 998 रुपये पार कर दिए। मोबाइल पर मेसेज आने के बाद बैंक से जानकारी ली तो पता चला कि दो बार आनलाइन रुपये निकाले गए हैं। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।

 
 
Back to top button