एक बार फिर UP IAS एसोसिएशन के अध्यक्ष बने प्रवीर कुमार, पुरानी टीम के साथ करेंगे काम

उत्तर प्रदेश की आईएएस एसोसिएशन की पुरानी टीम को एक बार फिर कमान संभालने का मौका मिला है। इसमें वरिष्ठ आईएएस प्रवीर कुमार को एक बार फिर संघ का अध्यक्ष चुन लिया गया है। यह घोषणा शनिवार को की गई है। एक बार फिर UP IAS एसोसिएशन के अध्यक्ष बने प्रवीर कुमार, पुरानी टीम के साथ करेंगे काम
इसी के साथ ही आलोक कुमार तृतीय को संघ का प्रदेश सचिव बनाया गया है। आलोक कुमार खाद्य एवं रसद आयुक्त के पद पर कार्य करेंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें प्रवीर कुमार यूपी कैडर के 1982 बैच के टेक्नोक्रेट आईएएस अधिकारी हैं। यूपी के बरेली के रहने वाले प्रवीर कुमार 1982 बैच के सीनियर आईएएस अधिकारी हैं।

वे 1981 में आईआईटी कानपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट होकर गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं। उनकी पहली नियुक्ति औराई में एसडीएम के पद पर हुई थी। वहीं पंकज कुमार, कोषाध्यक्ष, अमृता सोनी, प्रांजल यादव व आनंद सिंह संयुक्त सचिव नियुक्त किए गए हैं।

Back to top button