एक बार फिर रणवीर के साथ आउटिंग पर दिखीं दीपिका, हाल में ही नाइट सूट में हुई थीं स्पॉट…

मुंबई। दीपिका और रणवीर को बीते रोज जुहू स्थित सनी सुपर साउंड के बाहर साथ देखा गया। हालांकि इस दौरान दोनों अलग-अलग कार से पहुंचे। इसके बाद दोनों यहां से जेडब्ल्यू मैरियट होटल भी गए। इस दौरान दीपिका बिना मेकअप लुक में नजर आईं। वैसे, दीपिका-रणवीर को अक्सर साथ में डिनर डेट या दूसरे इवेंट पर देखा जाता है। हालांकि बावजूद इसके दोनों ने कभी भी अपनी रिलेशनशिप को कबूल नहीं किया है।एक बार फिर रणवीर के साथ आउटिंग पर दिखीं दीपिका, हाल में ही नाइट सूट में हुई थीं स्पॉट...
 हाल ही में नाइट सूट में रणवीर के साथ दिखी थीं दीपिका…
– दीपिका पादुकोण को हाल ही में रणवीर सिंह के साथ डिनर डेट पर स्पॉट किया गया था। दोनों साउथ मुंबई के नाइट क्लब के बाहर देखे गए थे। उनके साथ क्रिकेटर युवराज सिंह भी थे। 
– दीपिका डिनर डेट पर नाइट सूट में नजर आई थीं। उन्होंने स्काई ब्लू कलर का प्रिंटेड नाइट सूट पहन रखा था। दीपिका ने मेकअप के नाम पर सिर्फ डार्क रेड कलर की लिपस्टिक लगा रखी थी और बालों को पीछे टाइट बांध रखा था। 
– जहां दीपिका नाइट सूट में थी वहीं रणवीर सिंह अप-टू-डेट नजर आ रहे थे। उन्होंने व्हाइट शर्ट, लाइट ब्लू कलर का कोर्ट और जीन्स पहन रखी थी। उन्होंने भी बालों में पोनी बना रखी थी। 

ये भी पढ़ें:- जानें क्यों कैमरा देख मुंह छुपाने लगी सुनील शेट्टी के बेटे की GF, पार्टी में थे साथ…

बीते दिनों आई थी दीपिका-रणवीर के ब्रेकअप की खबरें…

कुछ दिनों पहले मीडिया में ये खबर आई थी दीपिका-रणवीर का ब्रेकअप हो गया है। हालांकि, ये बात और है कि दोनों ने कभी भी पब्लिकली ये बात स्वीकार नहीं की कि वे एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। फिलहाल दोनों संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावती’ की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म इसी साल नवंबर में रिलीज होगी। दीपिका-रणवीर के अलावा इस फिल्म में शाहिद कपूर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button