एक कप अदरक वाली चाय के जाने अनोखे फायदे…

सर्दियों में चाय पीना किसे पसंद नहीं होता। स्वाद के साथ अदरक वाली चाय सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। ऐसे में अगर आप चाय के ज्यादा शौकीन नहीं भी हैं, तो भी आपको सेहत के लिए एक कप चाय तो पीनी ही चाहिए। जानें क्या होते हैं इसके फायदे-

अदरक के कई औषधीय फायदे भी हैं। ये विटामिन A, C, E और B-complex का एक अच्छा माध्यम है। साथ ही इसमें मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, आयरन, जिंक, कैल्शियम और बीटा-कैरोटीन पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है।साथ ही ये जलनरोधी, एंटीफंगल, एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल खूबियों से भी भरपूर होता है।
ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने में मददगार।
दर्द में राहत दिलाने में कारगर। माहवारी के दौरान होने वाली परेशानी में राहत।
मितली और दस्त पर काबू पाने के लिए।
रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में।
सांस संबंधी बीमारियों में असरदार।
कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने के लिए।

अदरक का ज्यादासेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि अति सेवन से कई तरह के साइड-इफेक्ट्स भी हो सकते हैं।

Back to top button