एक्ट्रेस को करता था हैरेस, मुंबई एयरपोर्ट पर पुलिस ने दबोचा मलयालम फिल्ममेकर

मलयालम फिल्म निर्माता सनल कुमार शशिधरन को मुंबई हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया गया। केरल पुलिस ने एक अभिनेत्री द्वारा उत्पीड़न की शिकायत पर लुकआउट नोटिस जारी किया था। शशिधरन ने फेसबुक पर बताया कि उन्हें हिरासत में लिया गया है। पुलिस अधिकारी के अनुसार कोच्चि पुलिस मुंबई हवाई अड्डे के अधिकारियों से संपर्क में है।

मलयालम फिल्म मेकर सनल कुमार शशिधरन को रविवार को मुंबई हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया गया। फिल्म मेकर को पुलिस ने लुक आउट नोटिस भेजा गया था जिसके बाद उसे हिरासत में लिया गया।

क्या है मामला?
केरल पुलिस ने एक अभिनेत्री द्वारा की गई उत्पीड़न की शिकायत से संबंधित एक मामले में लुकआउट नोटिस जारी किया था। शशिधरन ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि वह मुंबई हवाई अड्डे पर पहुंच गए हैं, लेकिन उन्हें हिरासत में ले लिया गया है। इस घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए यहां के एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि कोच्चि सिटी पुलिस मुंबई हवाई अड्डे के अधिकारियों के संपर्क में है। इस साल जनवरी में, एलमक्कारा पुलिस ने शशिधरन के खिलाफ सोशल मीडिया पर एक प्रमुख मलयालम अभिनेत्री को परेशान करने का मामला दर्ज किया था।

शशिधरन ने की ये रिक्वेस्ट
जब पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया तब शशिधरन अमेरिका में थे। फिर पुलिस ने भारत आने पर उन्हें हिरासत में लेने के लिए एक लुकआउट सर्कुलर जारी किया। उन्होंने पोस्ट में कहा, ‘कोच्चि सिटी पुलिस द्वारा जारी लुकआउट नोटिस के तहत मुझे हिरासत में लिया गया है। मुझे विश्वास है कि केरल पुलिस और कम्युनिस्ट पार्टी मेरे साथ कानून के अनुसार व्यवहार करेगी। मुझे अपने खिलाफ मामले की जानकारी नहीं है’।

इस बीच कोच्चि सिटी पुलिस को शशिधरन को मुंबई हवाई अड्डे पर हिरासत में लिए जाने की सूचना मिली है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘हम हवाई अड्डे के अधिकारियों के संपर्क में हैं। पुष्टि होने के बाद, शशिधरन को हिरासत में लेने के लिए एक पुलिस दल मुंबई भेजा जाएगा’।

2022 में भी हुए थे गिरफ्तार
इससे पहले शशिधरन को 2022 में इसी एक्ट्रेस का ऑनलाइन पीछा करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button