एअर इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और आईओसीसी प्रमुख का इस्तीफा

एअर इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और आईओसीसी प्रमुख चूड़ा सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। टाटा समूह ने विक्रम दयाल को आईओसीसी का नया प्रमुख नियुक्त किया है। सूत्रों के अनुसार, चूड़ा सिंह ने आयरलैंड में अवसरों की तलाश में एयरलाइन छोड़ी है। इस साल जून में उन्हें क्रू शेड्यूलिंग में कथित खामियों के लिए नियामक कार्रवाई का सामना करना पड़ा था।

एअर इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और एअरलाइन के एकीकृत संचालन नियंत्रण केंद्र (आइओसीसी) के प्रमुख चूड़ा सिंह ने इस्तीफा दे दिया है।

सूत्रों ने बताया कि टाटा समूह के स्वामित्व वाली इस प्राइवेट एयरलाइन ने चूड़ा सिंह के जाने के बाद विक्रम दयाल को आईओसीसी का प्रमुख नियुक्त किया है। चूड़ा सिंह को अक्टूबर 2023 में आईओसीसी के लिए वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

चूड़ा सिंह ने क्यों दिया इस्तीफा?

सूत्रों के अनुसार, उन्होंने आयरलैंड में अवसरों की तलाश में एयरलाइन छोड़ दी। इस मुद्दे पर एअर इंडिया की प्रतिक्रिया का इंतजार है। चूड़ा सिंह और दो अन्य अधिकारियों को इस साल जून में क्रू शेड्यूलिंग रोस्टरिंग में कथित खामियों के लिए नियामक कार्रवाई का सामना करना पड़ा था।

Back to top button