एंड्रॉइड यूजर्स सावधान! गूगल बदल सकता है आपके स्मार्टफोन की सेटिंग्स

नई दिल्ली । गूगल पिक्सल को इस्तेमाल करने वाले कुछ यूजर्स की तरफ से शिकायत की गई है कि उनके फोन की कुछ सेटिंग्स अपने आप ही बदल गई हैं। यूजर्स के मुताबिक, उनके स्मार्टफोन का बैटरी सेवर फीचर ऑटोमैटिकली ऑन हो गया। वहीं, यह फीचर तब ऑन हुआ जब फोन की बैटरी फुल चार्ज थी। आपको बता दें कि सेटिंग्स में बदलाव एंड्रॉइड के नए वर्जन पाई 9.0 के अपडेट के बाद देखने को मिले हैं।एंड्रॉइड यूजर्स सावधान! गूगल बदल सकता है आपके स्मार्टफोन की सेटिंग्स

गूगल ने मानी गलती:

दरअसल, गूगल ने बैटरी सेवर को लेकर एक टेस्ट किया था। इसी टेस्ट के दौरान यूजर्स को इस परेशानी का सामना करना पड़ा। इस बात की जानकारी गूगल ने रेडिट पर एक पोस्ट शेयर कर दी है। टेस्ट के दौरान यह फीचर गलती से कुछ एंड्रॉइड यूजर्स के पास रोलआउट कर दिया गया। हालांकि, गूगल ने अपनी गलती सुधारते हुए रिमोटली यूजर्स के फोन की सेटिंग्स बदल दी हैं। साथ ही गूगल ने इस मामले को लेकर माफी भी मांगी है।

गूगल के पास है यूजर के फोन का एक्सेस:

इस मामले को देखते हुए यह साफ हो गया है कि गगूल यूजर के फोन को कभी भी एक्सेस कर सकता है। यूजर चाहे कहीं भी, गूगल रिमोटली उसके फोन की सेटिंग्स बदल सकता है और इस बात का पता यूजर को भी नहीं चल सकता। आपको बता दें कि सेटिंग्स में बदलाव एंड्रॉइड पाई 9.0 अपडेट के बाद हुआ था। यह अपडेट फिलहाल गूगल पिक्सल, वनप्लस 6 और नोकिया के कुछ स्मार्टफोन्स में ही दिया गया है।

Back to top button