ऋषि कपूर का मुुंबई में निधन

न्यूज डेस्क
बॉलीवुड अभी इरफान खान के सदमे से उबरा भी नहीं कि आज एक और दुख की खबर आ गई। मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर का बीती रात मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया।
ऋषि कपूर की खराब तबीयत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अमिताभ बच्चन ने ऋ षि कपूर के निधन की जानकारी दी है।
अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर लिखा- वो गया। ऋषि कपूर गए। अभी उनका निधन हुआ। मैं टूट गया हूं। कपूर फैमिली से रणधीर कपूर ने ऋषि के निधन की खबर को कंफर्म किया है।
T 3517 – He’s GONE .. ! Rishi Kapoor .. gone .. just passed away ..
I am destroyed !— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) April 30, 2020
ऋषि कपूर को बुधवार उनके परिवार ने एच एन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया था। उनके भाई रणधीर ने बताया था कि उन्हें सांस लेने में समस्या हो रही थी।
ऋषि कपूर के जाने से बाद बॉलीवुड में शोक की लहर है। बॉलीवुड ने 29 अप्रैल को दुनिया भर में अपने शानदार अभिनय के लिए प्रसिद्ध अभिेनता इरफान खान को खोया तो एक दिन बाद 30 अप्रैल को ऋ षि कपूर को खो दिया। बैक टू बैक दो दिग्गज अभिनेताओं को गवां देना फिल्म इंडस्ट्री के लिए बहुत बड़ा झटका है।
ऋ षि कपूर के निधन से देश में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। सोशल मीडिया पर सेलेब्स और फैंस एक्टर के निधन पर शोक जता रहे हैं। ऋ षि कपूर ने हिंदी सिनेमा में बड़ा योगदान दिया था। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया था।
यह भी पढ़ें : कोरोना live : भारत में कोरोना मरीजों की संख्या पहुंची 32 हजार के करीब