शाबाश लखनऊ पुलिस, गोमती नगर में मार गिराया कुख्यात अपराधी

गोमती नगर विस्तार में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया शातिर बदमाश सुनील शर्मा

लखनऊ। पुलिस की गिरफ्त से पेशी के दौरान करीब एक महीने पहले फरार शातिर अपराधी सुनील शर्मा को राजधानी लखनऊ के गोमती नगर इलाके में पुलिस ने आज तड़के मुठभेड़ में मार गिराया। सुनील शर्मा लखनऊ में सीरियल किलर के नाम से कुख्यात सलीम-सोहराब के लिए काम करता था। सुनील तड़के पुलिस के जाल में फंस गया। गोमती नगर विस्तार में पुलिस और सुनील शर्मा के बीच कई राउंड फायरिंग हुई। गोली लगने से घायल बदमाश को पुलिस ने गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गयी।
लखनऊ के गाजीपुर थाने के इंस्पेक्टर गिरजाशंकर त्रिपाठी को सूचना मिली थी कि सुनील बाइक से इंदिरा नगर के मुंशीपुलिया चौराहे के पास से गुजरा है, जिस पर एसओ गोसाईगंज डीके शाही और इंपेक्टर गाजीपुर ने अपराधी को पकडऩे के लिए घेरेबंदी की, लेकिन वह भागने लगा। शहीद पथ पर पहुंचते ही बदमाश सुनील शर्मा गोमती बैराज के रास्ते में मुड़ गया। यहां उसकी बाइक कुछ ही दूर जाते ही फिसल गयी। इसी दौरान सुनील ने पुलिस पर दो राउंड फायरिंग की। जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलायी। गोली लगने से घायल सुनील को पुलिस ने अस्पताल भी पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मुठभेड़ में उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। बदमाश के पास से दो असलहे बरामद हुए हैं। इस दौरान एनकाउंटर की खबर मिलते ही एडीजी जोन अभय प्रसाद मौके पर पहुंचे और टीम के खूंखार अपराधी को मार गिराने की बधाई दी। साथ ही वहां मौजूद पुलिसकर्मियों की हौसला आफजाई करते हुए उन्हें इनाम देने की भी सिफारिश की।
सुनील शर्मा लखनऊ में सलीम रुस्तम-सोहराब गैंग का शार्प शूटर था। सुनील के लिए हत्या जैसा अपराध करना मामूली बात थी। इस अपराधी पर 15000 रुपए का इनाम भी घोषित था। सुनील शर्मा ने हाल में कृष्णानगर के व्यापारी अजय रस्तोगी से 20 लाख रुपए की रंगदारी मांगी थी। इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई थी। वह अमीनाबाद के सभासद पप्पू पांडेय की हत्या का आरोपी भी है। जेल से ही वह लखनऊ के व्यापारियों से वसूली करता था। करीब एक महीने पहले वह पेशी पर आया था और कोर्ट के बाहर से फरार हो गया था। तभी से पुलिस को उसकी तलाश थी। सुनील का व्यापारियों में बड़ा आतंक था। जेल से ही वह व्यापारियों से वसूली करता था। इसके डर से कोर्ट में इसके विरुद्ध मुकदमों में गवाही देने के लिए गवाह नहीं आते थे।
लखनऊ पुलिस ने आज तड़के पूर्व पार्षद पप्पू पांडेय के हत्यारोपी और व्यापारियों से रंगदारी वसूलने वाले बदमाश सुनील शर्मा को मुठभेड़ के दौरान मार गिराया। चिनहट निवासी सुनील शर्मा खंूखार अपराधी था। सुनील शर्मा एक महीने पहले ही पेशी के दौरान लखनऊ के वजीरगंज इलाके से फरार हुआ था। बदमाश सुनील शर्मा सीरियल किलर भाइयों सलीम, सोहराब और रुस्तम का शार्प शूटर था। बदमाश सुनील ने ही लखनऊ के चर्चित पूर्व पार्षद श्याम नारायण पांडेय उर्फ पप्पू पाण्डेय की हत्या को दिनदहाड़े अमीनाबाद के भीड़भाड़ वाले इलाके में अंजाम दिया था। साथ ही मृतक बदमाश सीरियल किलर भाइयों के इशारे पर व्यापारियों से धन उगाही भी करता था।
-अभय प्रसाद, एडीजी जोन लखनऊ





