उप्र : कमिश्नर के साथ शिया धर्मगुरुओं की मीटिंग, मुहर्रम पर जल्द जारी होंगी गाइडलाइंस

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मुहर्रम के जुलूस व मजलिस को लेकर शिया उलेमाओं ने पुलिस कमिशनर सुजीत पांडेय से मुलाकात की। इसके बाद पुलिस कमिश्नर ने जल्द ही मोहर्रम को लेकर गाइडलाइन जारी करने का भरोसा जताया है।
इस मुलाकात में मौलाना कल्बे जवाद मौलाना हमीदुल हसन मौलाना आगा रूही मौलाना यासूब अब्बास व मौलाना हबीब हैदर सहित कई उलमा शामिल रहे।





