उपराष्‍ट्रपति वेंकैया नायडू से मिले जम्‍मू कश्‍मीर के नए राज्‍यपाल मनोज सिन्‍हा

नई दिल्‍ली। जम्‍मू कश्‍मीर के उपराज्‍यपाल नियुक्‍त किए गए मनोज सिन्‍हा ने आज उपराष्‍ट्रपति वेंकैया नायडू से मुलाकात की। बता दें कि गिरीश चंद्र मुर्मू के इस्तीफे के बाद मनोज सिन्‍हा ने बीते शुक्रवार को ही जम्‍मू कश्‍मीर के उपराज्‍यपाल पद की शपथ ली थी।

बता दें कि बीते बुधवार को गिरीश चंद्र मुर्मू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। मुर्मू ने ऐसे वक्त में इस्तीफा दिया, जब जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने का एक साल पूरा हो गया, उसी दिन 5 अगस्त को मुर्मू ने इस्तीफा दिया था। मुर्मू ने 31 अक्टूबर 2019 को उपराज्यपाल की शपथ ली थी, मुर्मू के शासनकाल में कश्मीर शांति स्थिरता और विकास की ओर तेजी से बढ़ा है। वहीं घाटी में आतंकवाद और पत्थरबाजी की घटनाओं में काफी कमी आई।

जम्मू कश्मीर के नए राज्यपाल मनोज सिन्हा बीजेपी के कद्दावर नेता है जयपुर में गाजीपुर से सांसद रहे हैं और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारतीय बीजेपी के बड़े चेहरे हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में मनोज सिन्हा हार गए थे और यही वजह रहा कि उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली थी। हालांकि बीजेपी सरकार के पहले कार्यकाल में मनोज सिन्हा मंत्री पद संभाला, उनके पास रेलवे के राज्य मंत्री और संचार राज्य मंत्री का कार्यभार था।

Back to top button