उपराष्ट्रपति पद के लिए वेंकैया नायडू ने भरा नामांकन, पीएम मोदी, शाह और आडवाणी भी रहे मौजूद…

एनडीए की तरफ से बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू सुबह 11 बजे नामांकन करेंगे. वहीं, 18 विपक्षी पार्टियों के उम्मीदवार गोपालकृष्ण गांधी दोपहर साढ़े बारह बजे नामांकन करेंगे.

उपराष्ट्रपति पद के लिए वेंकैया नायडू ने भरा नामांकन, पीएम मोदी, शाह और आडवाणी भी रहे मौजूद...

उप-राष्ट्रपति के चुनाव के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन है और इस आखिरी दिन ही दोनों उम्मीदवार नामांकन करेंगे. एनडीए की तरफ से बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू सुबह 11 बजे नामांकन करेंगे. वहीं, 18 विपक्षी पार्टियों के उम्मीदवार गोपालकृष्ण गांधी दोपहर साढ़े बारह बजे नामांकन करेंगे.

LIVE UPDATE:

    • नामांकन की प्रक्रिया के दौरान नायडू के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी मौजूद हैं.
    • एनडीए उम्मीदवार वेंकैया नायडू और विपक्ष के उम्मीदवार गोपाल कृष्ण गांधी के नामांकन करने के साथ ही देश के नए उप-राष्ट्रपति के चुनाव की रेस आज शुरू हो जाएगी.
    • 35-35 प्रस्तावकों के हस्ताक्षर वाले दो नामांकन पत्रों के सेट वैंकया नायडू की उम्मीदवारी के समर्थन में जमा किये जायेंगे.
    • पीएम मोदी नामांकन पत्र पर हस्ताक्षर करेंगे और करीब 10.45 के आसपास, पीएम, एनडीए के संसदीय दल के नेता नामांकन दाखिल करने के लिए वैंकया नायडू के साथ पार्लियामेंट में चुनाव अधिकारी के दफ्तर में पहुचेंगे.
    • एनडीए के सभी सांसद 10 पॉलियामेंट लाइब्रेरी में इकठ्ठे होंगे. पीएम मोदी, अमित शाह और उपराष्ट्रपति के उम्मीदवार वैंकया नायडू भी यहीं पहुचेंगे.
    • नामांकन भरन के लिए वेंकैया नायडू अपने घर से निकल गए हैं. वेंकैया नायडू की तरफ से नामांकन के दो सेट दाखिल किए जाएंगे.

उपराष्ट्रपति के उम्मीदवार के तौर पर नाम के एलान के बाद एम वेंकैया नायडू ने केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया.

वेंकैया नायडू का जीतना तय

उपराष्ट्रपति चुनाव जीतने के लिए 393 सांसदों का समर्थन चाहिए. लोकसभा में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए के पास 336 सांसद हैं. वहीं, राज्यसभा में एनडीए के पास 70 सांसद हैं. इस तरह 406 सांसद तो सीधे तौर पर वेंकैया नायडू के साथ हैं.

 
Back to top button