उपराज्यपाल किरण बेदी को लेकर पुडुचेरी के सीएम का होश उड़ा देने वाला बयान, कहा..

पुडुचेरी में राज्यपाल और मुख्यमंत्री के बीच खींचतान इतनी बढ़ गई है कि मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को राक्षस तक कह दिया है। राज्य के मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी और उपराज्यपाल किरण बेदी के बीच नया विवाद हो गया है। नारायणसामी ने किरण बेदी को राक्षस करार दिया है। जबकि बेदी ने उनकी भाषा को असंसदीय और असभ्य करार देते हुए कड़ी आपत्ति जताई है। यह मामला 31 अक्टूबर का है जब मुख्यमंत्री एक कार्यक्रम में शामिल हुए और अपने संबोधन में राक्षस शब्द का उपयोग कर दिया। इसके बाद इसे सीधे उपराज्यपाल से जोड़ा जा रहा है।
दरअसल, राज्य में 31 अक्टूबर को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 35वीं पुण्यतिथि के कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जनता को उनकी सरकार पर भरोसा है इसलिए उन्होंने उनको वोट दिए। हमें जनता के विकास के लिए कार्य करने होंगे। इसके लिए हम तैयार भी है, लेकिन राक्षस हमें इन कामों को पूरा नहीं करने दे रहे हैं। मुख्यमंत्री के इस बयान से अंदाजा लगाया जा रहा है कि सीएम ने राक्षस शब्द का इस्तेमाल किरण बेदी के लिए किया। उन्होंने कहा कि वह राज्य के विकास में बाधा पहुंचा रही हैं। इसके चलते सरकार किसी भी प्रकार की योजना राज्य में लागू नहीं कर पा रही है।
कांग्रेस नेता ने सोनिया गाँधी से की बड़ी मांग, ऐसे बनाएं शिवसेना के साथ सरकार
इससे पहले मुख्यमंत्री नारायणस्वामी और किरण बेदी हेलमेट के विषय पर भिड़ चुके हैं। दरअसल, थोड़े दिन पहले किरण बेदी ने सोशल मीडिया पर सीएम की एक फोटो शेयर की थी। इस फोटो में नारायणसामी बिना हेलमेट पहने बाइक पर नजर आ रहे थे। इसके जवाब में सीएम ने भी किरण बेदी की एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इसमें वह बिना हेलमेट के नजर आ रही थीं।