बड़ी खबर: उन्नाव में जारी हुआ हाई अलर्ट, तैयार किया गया आगरा एक्सप्रेस एक्सप्रेस-वे पर स्थित एयर स्ट्रिप

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में भारतीय वायु सेना द्वारा की गई Surgical Strike 2 के बाद उन्नाव में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। इसके साथ ही उन्नाव के एयर स्ट्रिप सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यह एयर स्ट्रिप आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर स्थित है। उन्नाव पुलिस ने देर रात तीन किलोमीटर तक के दायरे में एयर स्ट्रिप की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई है। जिला प्रशासन ने खतरे को देखते हुए पूरी तैयारी कर ली है।

वीडियो: भाजपा वाले झूठे हैं और वायुसेना ने कोई Surgical Strike2 नहीं की, सपा नेता के इस बोल को सुनकर…

मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस की गाड़ियां देर रात से एयर स्ट्रिप पर पेट्रोलिंग करती रही हैं। यूपीडा, उन्नाव पुलिस और पीआरवी की टीम भी एयर स्ट्रिप पर मौजूद है। बता दें कि उन्नाव स्थित एयर स्ट्रिप पर पहले भी कई बार मिराज और सुखोई जैसे लड़ाकू विमान अभ्यास कर चुके हैं। उन्नाव के एयर स्ट्रिप बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में आगरा एक्सप्रेस-वे पर स्थित है।

Back to top button