उनकी मां कांग्रेस है या भाजपा :सिद्धू

ईस्ट विधानसभा सीट से कांग्रेस की टिकट न मिलने पर आजाद प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने वाले मनदीप सिंह मन्ना का कहना है कि नवजोत सिंह सिद्धू स्पष्ट करें कि वह अपनी मां कांग्रेस को मानते हैं या फिर भाजपा को। सिद्धू भाजपा के एजेंट के रूप में कांग्रेस में घुसपैठ की हैं। भाजपा के इशारों पर ही कांग्रेस को कमजोर करने के लिए वह कांग्रेस में आए है। यहीं वजह है कि विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान सिद्धू ने भाजपा के खिलाफ एक शब्द नहीं बोला और अपने राजनीतिक गुरु अरुण जेतली व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कुछ भी बोलने से कतराते रहे।उनकी मां कांग्रेस है या भाजपा :सिद्धूमंगलवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए मन्ना ने कहा कि सिद्धू ने चुनाव प्रचार के दौरान सिर्फ अकालियों के खिलाफ ही हमला बोला। चुनाव खत्म होने के बाद सिद्धू ईस्ट विधानसभा छोड़कर मुंबई चले गए। कांग्रेस को मुन्नी से ज्यादा बदनाम बताने वाले सिद्धू ने कांग्रेस को अपनी मां भी बताया। अब जबकि उत्तर प्रदेश में मां यानी कि कांग्रेस को उनकी जरूरत है तो वहां प्रचार के नहीं गए।

मन्ना ने कहा कि सिद्धू दंपती को न तो किसी पार्टी, न ही किसी राजनीतिक विचाराधारा तथा न ही पंजाब के लोगों से सरोकार है। दोनों ही शोहरत और सम्मान हासिल करना चाहते हैं। सिद्धू बताएं कि उन्होंने जमीनी स्तर पर क्या काम किया।

Back to top button