उदयपुर में नील नितिन मुकेश की शाही शादी की रस्में अब शुरु

बॉलीवुड अभिनेता नील नितिन मुकेश की शादी की रस्में अब शुरु हो चुकी हैं। नील रविवार 5 तारीफ को अपने परिवार के साथ झीलों की नगरी उदयपुर पहुंच गए हैं। नील मुंबई की रहने वालीं रुक्मिणी सहाय के साथ शादी बंधन में बंधन वाले हैं। दूल्हा और दुल्हन के अलावा यहां कई मेहमान पहुंचे हैं। बेटे की शादी से बेहद खुश पिता और दिग्गज संगीतकार नितिन मुकेश ने यहां डांस भी किया। इनकी शादी का आयोजन उदयपुर के 5 स्टार होटल में किया गया है।उदयपुर में नील नितिन मुकेश की शाही शादी की रस्में अब शुरु

अपने संगीत में परफोर्मेंस को लेकर नील का कहना है कि उन्होंने अपने संगीत में रुक्मिणी के साथ परफोर्म करने के लिए कोई डांस नहीं सीखा है। वे दोनों अपने ही अंदाज में नाचते हुए नजर आएंगे।

यह समारोह 3 दिन चलने वाला है 9 फरवरी को नील और रुक्मिणी शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इसकी शादी बिल्कुल ड्रेडिशनल ढंग से की जाएगी। शादी में पहुंचे मेहमानों के लिए होटल में 245 कमरें बुक किए गए हैं।

इनकी शादी के समारोह में अमिताभ बच्चन, सलमान खान, अनिल कपूर, जॉन अब्राहम, ऋतिक रोशन, कैटरीना कैफ, सोनम कपूर जैसी कई बॉलीवुड हस्तियों में शामिल होने की संभावना है।

 
Back to top button