उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र का आज आखिरी दिन, सीएम योगी देंगे हर जवाब

विधानसभा सत्र का आज आखिरी दि‍न है। इसके बाद विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो जाएगी। सीएम योगी आदित्यनाथ कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सदन में आज जवाब देंगे।उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र का आज आखिरी दिन

गौरतलब है कि पहले विधानसभा सत्र 22 मई तक चलना था, लेकिन कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में फैसला हुआ कि सत्र शुक्रवार को ही खत्म होगा। आज विधानसभा सत्र का पांचवा और अंतिम दिन है।

ये भी पढ़े: मथुरा पहुंचे राजबब्बर, कहा हत्या-लूटकांड ने खोल दी कानून व्यवस्‍था की…

कल को सदन की कार्यवाही शुरू होने के साथ ही लखनऊ में कर्नाटक कैडर के आईएएस अनुराग तिवारी की संदिग्ध मौत को लेकर हंगामा शुरू हो गया था। इसके जवाब में योगी सरकार ने मामले में कर्नाटक की कांग्रेस सरकार के घेरने की कोशिश की। साथ ही कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है।

गोरखपुर के चिल्लूपार से विधायक और बाहुबली नेता हरिशंकर तिवारी के बेटे विनय शंकर तिवारी ने पुलिस पर जानबूझकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने विधानसभा सदस्य की गरिमा का ख्याल भी नहीं रखा।
Back to top button