उत्तर प्रदेश में हो सकती है बूंदाबांदी, पड़ेगी कड़ाके की ठंड

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व उसके आसपास के इलाकों में सोमवार सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और बूंदाबांदी होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों के भीतर कोहरे का असर और बढ़ेगा तथा ठंड में इजाफा होगा। उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, “पश्चिमी विक्षोभ इस समय पाकिस्तानी इलाके में सक्रिय है। कश्मीर और जम्मू क्षेत्र में इसका प्रभाव तीन जनवरी के आसपास पड़ने की संभावना है। ऐसी स्थिति में दिल्ली, पंजाब, छत्तीसगढ़, हरियाणा, बिहार, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में कोहरे में इजाफा होगा।”

खुशखबरी: सरकार का बड़ा ऐलान मात्र 25 रुपए में मिलेगा 25 लाख का घर, अभी करें आवेदनउन्होंने बताया कि राजस्थान व उसके आसपास के इलाके में चक्रवाती स्थिति पैदा हो रही है। इसके कारण हिमालय के तराई क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है। पहाड़ी इलाकों में बर्फ पड़ने की वजह से तीन से 10 जनवरी के बीच सर्दी और ज्यादा बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

 लखनऊ के अतिरिक्त सोमवार को इलाहाबाद का न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री, गोरखपुर का 10.2 डिग्री, बनारस का 9.0 डिग्री, आगरा का 12.0 डिग्री और बरेली का 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उल्लेखनीय है कि रविवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
Back to top button