उत्तर प्रदेश के इस गांव में हर घर में है जवान विधवा, कारण जान दंग रह जायेंगे आप!

एक ऐसा गांव जहां पुरुष कम महिलाएं ज्यादा हैं,वो भी विधवाओं के रूप में। आलम यह है कि इस गांव में कोई भी अपनी बेटी का रिश्ता नहीं करता है,उसे डर है कि कहीं मेरी बेटी विधवा न हो जाए। पूरे गांव में शायद ही कोई ऐसा घर हो जहां पर विधवा न हो। खबर जितनी हैरान करने वाली उससे कहीं ज्यादा हैरान करने वाले कारण हैं। यह गांव उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में स्थित रजवारा है।
रजवारा की कहानी ये है कि यहां के हर घर में रात के अंधेरे में कच्ची शराब की भट्ठियां धधकती हैं। जिस वजह से यहां के युवा,बुजुर्ग और बच्चे भी नशे के आदी हो चुके हैं। इस वजह से यहां के पुरूषों की औसत आयु 20 से 40 वर्ष ही रह गई है। अब इस गांव में कोई भी अपनी लड़की की शादी नहीं करना चाहता है। क्योंकि उसे मालूम होता है कि उसकी बेटी जल्द ही विधवा हो जाएगी। गांव की एक बुजुर्ग महिला ने बताया कि गांव के लोगों की दिन की शुरूआत शराब से ही होती है,जिससे गांव का माहौल खराब हो गया है।
ये भी पढ़ें: जनता पर लगातार हो रही महंगाई की मार, अब सिलेंडर की कीमतों में फिर हुई भारी बढ़ोत्तरी
रजवारा में शादी योग्य लड़के हैं लेकिन रिश्ता करने को कोई तैयार नहीं है।पीड़ित महिलाओं सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ से गांव में कच्ची शराब के कारोबार को बंद करने की मांग की है। जिससे यहां की युवा पीढ़ी नशे के दलदल से बाहर निकल सकें। क्योकि कच्ची शराब के कारण पूरा गांव बर्बादी की कगार पर खड़ा है।





