युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस चौकी के पास फेंका शव, तस्वीरें…

राजधानी देहरादून में मर्डर की खौफनाक घटना सामने आई है। एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

 युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस चौकी के पास फेंका शव

हत्या के बाद मृतक का शव घंटाघर धारा चौकी के ‌न‌िकट राजपुर रोड में फेंक दिया गया। पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई है। मृतक की पहचान यतिन वर्मा के रूप में हुई है। 27 साल का यतिन बागेश्वर का रहने वाला बताया जा रहा है।

 

युवक 14 नवंबर से देहरादून में रह रहा था। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

फॉरेंसिक एक्सपर्ट भी पहुंचे मौके पर पहुंची है। तफ्तीश जारी है। घटना स्थल पर पहुची पुलिस कर्मी।

घटना स्थल पर एसएसपी निवेदिता कुकरेती भी पहुंच गई है।

 
 
Back to top button