Apple iphone 6 मिल रहा है सिर्फ ,9,990 रुपये में…

यदि आप एप्पल का आईफोन खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए खास अवसर है। अब ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से एप्पल आईफोन 6 केवल 9990 रुपये में खरीदा जा सकता है। फ्लिपकार्ट इस पर 22,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दे रहा है। यह ऑफर 16 जीबी वाले स्पेस ग्रे वेरिएंट के लिए ही उपलब्ध है। एक्सचेंज ऑफर के अलावा इस फोन पर 5,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।

वैसे इस फोन की वास्तिवक कीमत 35,990 रुपये है। 5,000 रुपये के फ्लैट डिस्काउंट के साथ यह फोन 31,990 रुपये में मिल रहा है। यदि ग्राहक एक्सिस बैंक बज क्रेडिट कार्ड के जरिए इस फोन के लिए पेमेंट करते हैं, तो उन्हें 5 फीसदी का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा। कंपनी ने दावा किया है कि एक्सचेंज ऑफर में वो अतिरिक्त 2,000 रुपये की छूट भी दे रही है।

इसके अलावा, फ्लिपकार्ट पर इस फोन के एवज में 22000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। यदि आप फ्लैट डिस्‍काउंट के साथ एक्‍सचेंज ऑफर को मिला दें तो आईफोन की मौजूदा उपलब्‍ध कीमत 9,990 रुपये बनती है। यह जान लेना जरूरी है कि एक्सचेंज वैल्यू आपके मौजूदा फोन की वर्तमान स्थिति पर निर्भर करेगी। जिसके बाद फोन की कुल कीमत का सही आकलन कर पाएंगे।

एप्‍पल आईफोन में कई खूबियां हैं। यह फोन 16GB से लैस है। इसके अलावा इसमें 1 जीबी रैम, 16 जीबी रोम, 4.7 इंच रेटिना एचडी डिस्‍प्‍ले, 8एमपी प्राइमरी कैमरा, 1.2एमपी फ्रंट, लिथियम ऑयन बैटरी, ए8 चिप और एम8 मोशन को-प्रोसेसर है।

Back to top button