अब ईवीएम को लेकर मुलायम सिंह यादव ने दिया बड़ा बयान…

आगरा. सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने गुरुवार को ताजनगरी आगरा में ईवीएम मुद्दे पर मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि ईवीएम से छेड़छाड़ संभव है. ईवीएम मशीन देश के राजनितिक दलों में फूट डाल रही है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी आखिर जापान की धोखेबाज मशीनों से चुनाव क्यों करा रहे हैं.ईवीएम को लेकर मुलायम सिंह यादव ने

गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से ईवीएम में गड़बड़ी को लेकर बहस छिड़ी हुई है. इससे पहले अखिलेश यादव भी ईवीएम पर सवाल उठा चुके हैं. मुलायम सिंह यादव ने सीमा पर पाकिस्तान की ओर से लगातार जारी गोलाबारी और जवानों की मौत पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि रक्षामंत्री मजबूत इरादे वाला होना चाहिए.

हम रक्षामंत्री थे तो पाकिस्तान में घुसकर मारा था. मुलायम ने कहा कि मैने अरुणाचल से लेकर पठानकोट तक कराई थी कार्रवाई, मैने पाकिस्तान की सीमा में घुसकर फायरिंग करवाई थी. वहीँ जब उनसे अखिलेश यादव को लेकर सवाल किए गए तो वो सवालों का जवाब देने में बचते हुए दिखाई दिए. हालाँकि उन्होंने अखिलेश यादव से सवाल किया कि वो बताएं कि क्या मैं अध्यक्ष पद के लिए भूखा हूँ.

इसके आलावा सेकुलर मोर्चा के अध्यक्ष बनाए जाने पर होने कहा कि अभी मेरी इस मामले में शिवपाल से बात नहीं हुई है. साथ ही योगी सरकार पर कुछ भी बोलने से इंकार किया और कहा कि 6 महीने होने के बाद ही सरकार के विषय में बोलूंगा.

Back to top button