ईरान संसद हमला: आतंकी बंदूक लेकर खड़ा था और गार्ड ने ऐसे बचाई बच्चे की जान…

ईरान की संसद पर बड़ा हमला हुआ है. स्थानीय मीडिया के मुताबिक, संसद भवन की चौथी मंजिल पर एक आतंकी ने खुद को बम से उड़ा लिया है और वहां से लगातार गोलीबारी की आवाजें आ रही हैं. बताया जा रहा है कि चार बंदूकधारियों ने अंदर घुसकर कई लोगों को बंधक बना लिया. फायरिंग में कुछ लोगों के हताहत होने की भी खबर है.
इसके अलावा तेहरान स्थित खुमैन के मकबरा में दो आत्मघाती हमलावरों ने खुद को उड़ा लिया और तीसरे हमलावर को सुरक्षाकर्मियों ने ढेर कर दिया. जिसमें कई लोग घायल हो गए हैं. इमाम का मकबरा में दो हमलावर को गिरफ्तार भी किया गया है. खूंखार आतंकी संगठन आईएसआईएस ने इन दोनों हमलों की जिम्मेदारी ली है.
वहीं, बताया जा रहा है कि ईरानी संसद में हुए हमले में तीन सुरक्षाकर्मी घायल हो गए है, जबकि एक सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई. अभी तक इन दोनों हमलों में कुल सात लोगों की मौत हुई है. स्थानीय मीडिया के मुताबिक चार बंदूकधारियों ने संसद के अंदर लोगों को बंधक बना लिया है. कुछ सांसदों के मुताबिक इस गोलीबारी में घायल एक सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई है.
तस्नीम न्यूज के मुताबिक अब भी ईरान की संसद के अंदर गोलीबारी जारी है.सुरक्षा बलों की ओर से एक हमला को गिरफ्तार करने की भी खबर है. बताया जा रहा है कि बंदूकधारियों ने सांसदों को बंधक बना लिया है. हमलावरों के पास AK-47 राइफल और एक हमलावर के पास हैंडगन है. ईरानी संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा एवं विदेश नीति कमेटी के प्रवक्ता हुसैन नघवी हुसैनी ने बताया कि चार में एक हमलावर गिरफ्तार कर लिया गया है.
उन्होंने बताया कि हमलावरों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी जारी है, लेकिन अब हालात पहले के मुकाबले काबू में हैं. संसद की ओर जाने वाले सभी रास्ते बंद कर दिए गए हैं. वहीं, ईरान के गृहमंत्री अब्दोलरेज रहमानी फाजली ने बताया कि तेहरान प्रोविंस सिक्यूरिटी काउंसिल की आपातकालीन बैठक आयोजित करने जा रहे हैं. हालांकि उन्होंने इस बाबत ज्यादा जानकारी देने से इनकार कर दिया है.
अस्ताना पहुंचे पीएम मोदी और शरीफ, SCO में होंगे आमने-सामने पर नहीं होगी बात!
ईरान की संसद पर आतंकी हमले के हमलावरों की तस्वीर कैमरे में कैद हुई है. इन तस्वीर में आतंकी ईरानी संसद की इमारत से बाहर बेखौफ झांकता नजर आ रहे हैं. उनके हाथों में AK-47 राइफल भी हैं. वहीं, संसद भवन के अंदर से लगातार गोलीबारी की आवाज आ रही हैं.
स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 10:15 बजे चार बंदूकधारी ईरानी संसद के अंदर घुसकर गए और सांसदों को बंधक बना लिया है. फायरिंग में तीन सुरक्षाकर्मी घायल हो गए है, जबकि एक सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई. हालांकि अभी तक किसी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.
हमले के बाद संसद के बाहर भगदड़ का माहौल था
संसद के अलावा तेहरान के खुमैनी मकबरा पर भी गोलीबारी हुई. खुमैनी मकबरा ईरान के पहले सुप्रीम नेता अयातोल्ला रुहोल्ला खुमैनी की समाधि है. अयातोल्ला एक शिया मुसलमान थे. ईरानी क्रांति के बाद उन्होंने 11 साल तक ईरान पर शासन किया था. 1979 में अयातोल्ला खोमैनी को टाइम पत्रिका ने सबसे प्रभावशली नेता के रूप में चुना था.





