ईरान की संसद पर बड़ा आतंकी हमला, संसद में घुसे बंदूकधारी

तेहरान : हाल ही में ईरान की संसद पर एक बड़ा हमला होने की खबरे सामने आ रही है. ईरान की मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार तीन बंदूकधारियों ने अंदर घुसकर कई लोगों को बंधक बना लिया है. संसद भवन के अंदर से लगातार फायरिंग की आवाजें आ रही है. फायरिंग में कुछ लोगों के हताहत होने की भी खबर है, वहीं 10 लोग जख्मी हो गए हैं.

बताया जा रहा है कि इस हमले में एक सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई, जबकि चार सुरक्षाकर्मी घायल हो गए है. मीडिया के मुताबिक तीन बंदूकधारियों ने संसद के अंदर लोगों को बंधक बना लिया है. न्यूज एजेंसी फार्स और मेहर ने इस हमले की पुष्टि की है.
ये भी पढ़े: लंदन हमले का तीसरा हमलावर आया गिरफ्त में, पाकिस्तान में फिर भी जारी रहेगी तलाशी…!
इनके मुताबिक, सबसे पहले एक हमलावर संसद में दाखिल हुआ और उसने फायरिंग शुरू कर दी. इस बीच एक हमलावर के गिरफ्तार होने की भी खबर है, लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है.





