EPFO ने दी लोगों को बड़ी सौगात, एक UAN से लिंक कर सकेंगे अपने 10 पीएफ अकाउंट

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने अपने 4.5 करोड़ अंशधारकों के लिए नई सुविधा शुरू की है। इसके तहत कर्मचारी अपने कई पुराने खातों को एक यूनिवर्सल अकाउंट नंबर(यूएएन) के साथ जोड़ सकेंगे। इस सुविधा के तहत ईपीएफओ के अंशधारक अपने यूएएन के साथ 10 खातों को जोड़ सकते हैं। EPFO ने दी लोगों को बड़ी सौगात, एक UAN से लिंक कर सकेंगे अपने 10 पीएफ अकाउंट

नहीं फाइल करना पड़ेगा अलग क्लेम

वर्तमान में अंशधारकों को यूएएन या ईपीएफओ के यूएएन पोर्टल से विभिन्न खातों के लिए अलग-अलग ऑनलाइन क्लेम फाइल करना पड़ता है। इस नई सुविधा का लाभ उठाने के लिए सदस्य को अपना यूएएन को एक्टिवेट करना होगा। इस यूएएन को बैंक खाते और आधार व पैन जैसे अन्य विवरणों से जुड़ा होना आवश्यक है।

इन अंशधारकों को नहीं मिलेगी सुविधा

जिन अंशधारकों ने अपना यूएएन एक्टिव नहीं किया है वह ईपीएफओ के ट्रांसफर क्लेम पोर्टल सुविधा से ऑनलाइन ऐसा कर सकते हैं। ईपीएफओ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि ईपीएफओ ने ‘एक कर्मचारी, एक ईपीएफ अकाउंट’ के उद्देश्य से इस सुविधा को आसान बनाया है। ईपीएफओ पहले ही अपने 120 से अधिक कार्यालयों को इस संबंध में निर्देश भेज चुका है।

ये भी पढ़ें: कैंसर की खबर सुनते ही सैफ अली खान ने उठाया ये बड़ा कदम…

होनी चाहिए अंशधारकों के पास ये अनिवार्य 

इस सुविधा को ईपीएफओ की वेबसाइट पर ‘इंपलॉइज कॉर्नर’ में जाकर हासिल किया जा सकता है। इसके लिए अंशधारक के पास एक्टिव यूएएन, मेंबर आईडी और यूएएन पोर्टल पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर अनिवार्य होगा।
Back to top button