ईद मिलादुन्नबी शनिवार को, तीन रंगों की रोशनी में नहाई दरगाह

अजमेर। पैग़ंबरे इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के जन्मोत्सव की खुशी में मुस्लिम समुदाय शनिवार को ईद मिलादुन्नबी मनाएगा। खुशी के इस मौके पर महान सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में विशेष सजावट की गई है। पूरी दरगाह रोशनी में नहाई हुई है और फूलों की सजावट की गई है। जानिए और इस बारे में …
– दरगाह के निजाम गेट से लेकर पूरा परिसर विशेष लाइटों से जगमगा रहा है। बुलंद दरवाजा महफिल खाना शाहजहांनी मस्जिद दरगाह का गुंबद और आहताए नूर समेत पूरा परिसर जगमगा रहा है। नूर सहन चिराग समेत हर ओर लाइटों से माहौल रोशन हो रहा है। तीन रंगों की लाइटें चल रही हैं। इन लाइटों में ख्वाजा साहब के नाम के साथ ही विभिन्न नाम भी प्रदर्शित हो रहे हैं। साथ ही जश्ने ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद भी लाइट से दी जा रही है।
– अंजुमन की ओर से इस बार लाइट के लिए भीलवाड़ा के विशेषज्ञों को बुलाया गया है। कन्वीनर सैयद आले बदर चिश्ती ने बताया की पहली बार इस तरह की रोशनी दरगाह में की गई है। इस लाइटिंग को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आ रहे हैं।
ये भी पढ़ें: इस एक्टर की गर्लफ्रेंड है ईशा देओल की ननद, सोशल मीडिया पर रहते हैं एक्टिव
– शुक्रवार को दरगाह में फूलों की विशेष सजावट की जाएगी। कई फूल बैंकॉक और अन्य देशों से मंगाए गए हैं। यह सजावट रविवार तक रहेगी। इधर, दरगाह में जश्ने ईद मिलादुन्नबी भी मनाया जा रहा है। इस मौके पर रात में विशेष महफिल हो रही है। इसमें अंजुमन सचिव सय्यद वाहिद चिश्ती समेत विभिन्न पदाधिकारी और अकीदतमंद शामिल हो रहे हैं। सलातो सलाम पेश किया जा रहा है और फातिहा के बाद तबर्रुक बांटा जा रहा है।





