इस Valentine’s Day बिना फेस दिखाए पार्टनर के साथ पोस्ट करें 10 फोटोज

आजकल बिना चेहरा दिखाए फोटो पोस्ट करना यानी ‘Soft Launch’ करना एक बहुत बड़ा ट्रेंड है। यह न सिर्फ कूल लगता है, बल्कि लोगों को कन्फ्यूज भी कर देता है कि आखिर यह लकी इंसान है कौन? इस वैलेंटाइन, 14 फरवरी को आप भी इन 10 क्रिएटिव आइडियाज के साथ अपनी लव स्टोरी दुनिया के सामने रख सकते हैं।

पार्टनर संग बिना फेस दिखाए पोस्ट करें फोटो (No Face Couples Photo Ideas)

परछाईं का कमाल
धूप या स्ट्रीट लाइट में अपनी और अपने पार्टनर की परछाईं वाली फोटो लें। इसके लिए आप टाइमर लगाकर कैमरा सेट कर सकते हैं। यकीन मानिए, यह बहुत ही आर्टिस्टिक लगती है। आप दोनों सड़क पर चलते हुए अपनी शैडो क्लिक कर सकते हैं। इसमें आप साथ तो होंगे, लेकिन पहचान सीक्रेट ही रहेगी।

हाथों में हाथ
यह सबसे क्लासिक पोज है। कार में गियर पर हाथ रखा हो, या किसी कैफे की टेबल पर एक-दूसरे का हाथ थामे हुए क्लोज-अप शॉट लें। यह फोटो बिना कुछ कहे बहुत गहरा प्यार दिखाती है।

मैचिंग स्नीकर्स
क्या आपने और आपके पार्टनर ने मैचिंग जूते पहने हैं या फिर आप दोनों घास पर या रेत पर खड़े हैं? तो अपने पैरों की एक टॉप-एंगल फोटो लें। इसे ‘Shoefie’ कहते हैं और यह कपल्स के बीच बहुत पॉपुलर है।

कॉफी डेट वाइब्स
अपने चेहरों को कॉफी मग या मेन्यू कार्ड से ढककर एक प्यारी-सी फोटो लें या फिर सिर्फ टेबल पर रखे दो कॉफी मग और आपके हाथों की फोटो लें। यह बताने के लिए काफी है कि इस वैलेंटाइन्स डे आप अकेले नहीं हैं।

बैक-प्रोफाइल
किसी खूबसूरत लोकेशन पर, जैसे पहाड़ या समुद्र किनारे, कैमरे की तरफ पीठ करके बैठ जाएं। अपने पार्टनर के कंधे पर सिर रख लें। सामने का नजारा और आप दोनों की बैक प्रोफाइल- यकीन मानिए, यह फोटो फ्रेम कराने लायक बनेगी।

मिरर सेल्फी
लिफ्ट में या किसी बड़े शीशे के सामने खड़े हो जाएं और फोन को अपने चेहरों के ठीक सामने रखकर सेल्फी लें। इससे आपके और आपके पार्टनर का पूरा आउटफिट और स्टाइल दिखेगा, बस चेहरा राज ही रहेगा।

मूवी नाइट
अगर आप घर पर सेलिब्रेट कर रहे हैं, तो रजाई में अपने और पार्टनर के पैरों की फोटो लें, जिसके सामने टीवी पर नेटफ्लिक्स चल रहा हो। यह बहुत ही ‘कोजी’ और प्यारी फोटो लगती है।

ब्लरी मोशन
आजकल ‘ब्लरी’ (धुंधली) फोटोज का बहुत फैशन है। चलते हुए या हंसते हुए एक हिलती-डुलती फोटो लें जिसमें चेहरे साफ न दिखें। यह दिखाता है कि आप दोनों पल को जीने में इतना मगन थे कि फोटो पर ध्यान ही नहीं दिया।

आउटफिट डिटेल्स
इसमें सिर्फ आप दोनों को अपने कपड़ों और एसेसरीज पर फोकस करना है। जैसे कि पार्टनर का हाथ आपके कंधे पर है, या आपने उनकी बांह पकड़ी हुई है। इसमें चेहरे फ्रेम से बाहर ही रखें।

सनसेट व्यू
सूरज डूबते समय, जब रोशनी पीछे से आ रही हो, तब फोटो लें। इसमें सिर्फ आप दोनों का ब्लैक शेड दिखेगा। जी हां, यह सबसे रोमांटिक और ‘मिस्टीरियस’ फोटो होती है।

जब आप ये फोटोज पोस्ट करेंगे, तो यकीनन आपके डीएम में नोटिफिकेशन्स की बाढ़ आ जाएगी कि- “आखिर यह है कौन?”

Back to top button