साल 2017: भारत में iPhones और iPads पर सबसे अधिक डाउनलोड हुईं ये एप्स

एप्पल ने साल 2017 में सबसे ज्यादा बार डाउनलोड की गईं मोबाइल एप्स की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में विभिन्न कैटेगरी की एप्स शामिल हैं। यहां हम आपको आईफोन और आईपैड्स पर भारत में सबसे ज्यादा बार डाउनलोड की गईं एप्स के बारे में बताने जा रहे हैं।
व्हाट्सएप
मैसेजिंग एप व्हाट्सएप का इस्तेमाल करोड़ों यूजर्स करते हैं। इस साल व्हाट्सएप आईफोन और आईपैड पर सबसे ज्यादा बार डाउनलोड की गई हैं।
यूट्यूब
वीडियो देखने के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाने वाली कोई एप है तो वह यूट्यूब ही है। यूट्यूब पर रोजाना यूजर्स घंटों समय व्यतीत करते हैं। वे यूट्यूब पर गाने सुनते हैं, वीडियो देखते हैं और खुद का चैनल स्टार्टकर पैसे भी कमाते हैं। वर्ष 2017 में यूट्यूब एप को आईफोन और आईपैड पर दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा बार डाउनलोड किया गया।
फेसबुक
पे-टीएम
पैसों का ट्रांसफर समेत विभिन्न सेवाएं प्रदान करने वाली पेटीएम एप काफी तेजी से लोकप्रिय हुई है। बीते वर्ष नोटबंदी के समय पेटीएम को काफी लोगों ने डाउनलोड किया था। इसके बाद इस वर्ष भी यह एप एप्पल स्टोर पर काफी पॉपुलर एप रही।
ये भी पढ़ें: राहुल गांधी बोले- क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता, इसलिए 15 लाख देने का नही करूँगा वादा
फेसबुक मैसेंजर
फेसबुक ने चैट करने के लिए मैसेंजर एप लॉन्च किया था। कुछ समय बाद इस एप को चैट करने के लिए जरूरी बना दिया गया। इस साल भी एप्पल स्टोर पर फेसबुक मैसेंजर काफी लोकप्रिय रही।





