इस वजह से सिर्फ 28 किलो रह गया था लड़की का वजन, फिर खूबसूरत होने के लिए किया कुछ ऐसा

खाना, किसी भी इंसान की सबसे बड़ी जरूरत होती है। इसके बिना किसी का भी जीना संभव ही नहीं है। लेकिन इंग्लैंड की रहने वाली एक लड़की ने लगभग खाना खाना ही छोड़ दिया था, जिसकी वजह से उसका महज 28 किलो हो गया था। उसकी हालत इतनी खराब हो गई थी कि उसकी किसी भी समय मौत हो सकती थी। हालांकि उसके बाद लड़की ने कुछ ऐसा किया, जिसकी वजह से उसका वजन फिर से बढ़ने लगा और अब वो बेहद खूबसूरत हो गई है।
दरअसल, डर्बीशायर की रहने वाली एनी विंडली जब 15 साल की थी, तभी उसे एनोरेक्सिया नाम की एक जानलेवा बीमारी हो गई थी। इस बीमारी में व्यक्ति को खाने-पीने से डर लगने लगता है कि कहीं खाना खाने से उसका वजन न बढ़ जाए। ये विकार इंसान पर इस कदर हावी हो जाता है कि वो खाना खाना ही छोड़ देता है।
एनी विंडली को भी इस बीमारी ने पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया था। एनी का वजन तेजी से घटने लगा था और एक समय ऐसा आया जब उनका वजन महज 28 किलो रह गया। उस समय एनी को देखने पर ऐसा लगता था, जैसे वो कोई हड्डियों का ढांचा हो।
21 साल की उम्र तक एनी ने जैसे-तैसे इस बीमारी से लड़ाई लड़ी, लेकिन उसके बाद उसकी हालत बेहद खराब होने लगी। उसे कई बार अस्पताल में भी भर्ती कराया गया। दरअसल, एनी के शरीर में जरूरी पोषक तत्व पूरी तरह से खत्म हो गए थे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, खाने के डर की वजह से एनी ने 5 सालों में सिर्फ ब्रेड और जैम ही खाया था। इस बीच डॉक्टरों ने भी साफ कह दिया था कि अगर एनी ने खाना खाना शुरू नहीं किया तो जल्द ही उसकी मौत हो जाएगी।
किसी तरह एनी ने चॉकलेट खाना शुरू किया, जो उसके लिए वरदान साबित हुआ। दरअसल, चॉकलेट खाने से उसका वजन बढ़ने लगा था। बस फिर क्या था, एनी ने चॉकलेट को अपनी रोजाना की डाइट में शामिल कर लिया और जैसे-तैसे खाना भी खाने की कोशिश करने लगी।
चॉकलेट की वजह से एनी का वजन बढ़ने लगा। उसका शरीर भरने लगा और चेहरे पर भी रौनक आ गई। एनी ने बताया कि ‘पहले मेरी हालत ऐसी हो गई थी कि अगर मैं ढेर सारा खाना देख लूं तो मेरा दिमाग खराब हो जाता था। मैं पागलों की तरह दीवार पर सिर मारने लगती थी। लेकिन ये हैरानी की बात है कि चॉकलेट की वजह से अब मैं बिल्कुल ठीक हो गई हूं।’