इस राशि के जातक करें इष्टदेव की पूजा

सोमवार (6 जून 2016) के राशिफल में जानिए, कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन…

मेष

हर किसी को अपने राज न जाहिर करें। गृहस्थ जीवन में अनुकूल स्थिति बनेगी। मित्रों का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

वृषभ

अपने कर्तव्य से विमुख न हों। आज वाहन सावधानी से चलाएं। परिवार के शुभ कार्यों में आपका सराहनीय योगदान रहेगा।

मिथुन

आज का दिन परिवार के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। रुके कार्य आप की समझदारी से पूरे होंगे। निजी जीवन में भावुकता में कोई भी निर्णय नहीं लें।

कर्क

समय पर काम को करें अपने कार्यक्षेत्र में मन लगा कर काम करें। आपकी सजगता से आर्थिक कामों में आने वाली बाधाएं दूर होंगी।

सिंह

राजनीति में नया परिचय भविष्य में आपके लिए हितकारी रहेगा। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। परिजनों को समय देें

कन्या

किसी की देखादेखी न करें। अचानक से किसी बड़े खर्च की संभावना बन रही है। तैयार रहें। कार्यस्थल पर प्रतिस्पर्धा में आपकी विजय होगी।

तुला

आपके निजी जीवन में चल रहे तनाव समाप्त होंगे। माता पिता के व्यवहार से दुखी होंगे। नकारात्मक विचारों में वृद्धि होगी।

वृश्चिक

आज का दिन व्यावसायिक स्थिति को मजबूत करने वाला होगा। ज्यादा सोचने से मानसिक तनाव होगा। यात्रा में सावधानी रखें।

धनु

दूसरों के लिए आप अच्छा करते हों पर आपके साथ होता विपरीत है। कार्यस्थल पर आपके साथ धोखा हो सकता है।

मकर

अपने इष्ट पर भरोसा रखें और काम करते रहें। परिजनों से चले आ रहे मतभेद समाप्त होंगे।

कुम्भ

आपके किये कार्यों सेलोग अचंभित होंगे। सोचे कार्य अनुकूल समय पर होंगे। जीवनशैली में बहुत जल्द बदलाव आने वाला है।

मीन

कारोबार में चली आ रही परेशानी का अंत होगा। प्रशासन से जुड़े कार्य आपके संपर्को द्वारा पूरे होंगे।

Back to top button