इस राज्य में आज बैंक रहेंगे बंद, क्या है छुट्टी का कारण?

29 अप्रैल यानी आज पूरे देश में परशुराम जयंती मनाई जा रही है। जिसके कारण आज एक राज्य के प्राइवेट और सरकारी बैंक बंद रहेंगे। अगर आपके राज्य में भी आज के दिन बैंक की सेवा प्रभावित रहने वाली है तो आप ऑनलाइन सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं।

वहीं कैश से जुड़े काम एटीएम मशीन के जरिए भी पूरे किए जा सकते हैं।

इस राज्य में बैंक रहेंगे क्लोज
आज हिमाचल प्रदेश के सभी प्राइवेट और सरकारी बैंक क्लोज रहने वाले हैं। क्योंकि यहां के लोग आज परशुराम जयंती मनाएंगे। भगवान विष्णु के छठे रूप को परशुराम कहा जाता है। आज का दिन उनके जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। इस कारण हिमाचल प्रदेश में पब्लिक हॉलिडे रखा गया है।

किन राज्यों में नहीं है छुट्टी?
आरबीआई की बैंक हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक हिमाचल प्रदेश के अलावा देश के तमाम राज्यों के बैंक सामान्य तौर पर खुले रहेंगे। इनमें सामान्य रूप से काम चलता रहेगा। इन राज्यों में दिल्ली, मुंबई, कर्नाटक, तमिलनाडु, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश इत्यादि शामिल किए गए हैं।

कल इस राज्य में रहेगा बैंक हॉलिडे
कल यानी 30 अप्रैल के दिन कर्नाटक राज्य के सभी प्राइवेट और सरकारी बैंक क्लोज रहने वाले हैं। क्योंकि कल के दिन यहां बसवा जयंती और अक्षय तृतीया मनाया जाएगा। जिस वजह से यहां पब्लिक हॉलिडे रखा गया है।

मई में कब-कब क्लोज रहेंगे बैंक?
आने वाले महीने मई में बैंकों की कई दिन तक छुट्टी रहने वाली है। नीचे हमने मई में होने वाली बैंक हॉलिडे की पूरी लिस्ट दी है।

1 मई- महाराष्ट्र दिवस के चलते बैंक क्लोज रहेंगे।
8 मई- गुरु रविंद्र जयंती के मौके पर कुछ राज्यों के बैंक बंद रहेंगे।
12 मई- बुद्ध पूर्णिमा के कारण बैंकों की छुट्टी रहने वाली है।
16 मई- इस दिन सिक्किम में राज्य दिवस मनाया जाता है। जिसके कारण यहां बैंक बंद रहने वाले हैं।
26 मई- काजी नजरुल इस्लाम जयंती के मौके पर त्रिपुरा के बैंक बंद रहेंगे।
29 मई- इस दिन महाराणा प्रताप जयंती मनाई जा रही है। जिसके कारण राजस्थान, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में बैंक क्लोज रहने वाले हैं।

Back to top button