सेक्सी फिगर पाने की चाहत किस महिला की नहीं होती। लेकिन गर्भावस्था के बाद भी अगर कोई अपनी फिगर बरकरार रख पाए, तो ये तो सपना देखने वाली बात हो जाएगी। लेकिन ये हकीकत है, क्योंकि ऐसी फिगर इस 5 बच्चों की मां की है। इस महिला के एब्स देखकर बड़ी-बड़ी मॉडल भी शरमा जाएंगी।
साइमन गेटली नाम की इस 34 साल की महिला के 5 बच्चे हैं। बच्चों की उम्र 9 साल के अंदर है। 5 बच्चों की मां होने के बावजूद इस महिला ने अपना फिगर मेंटेन कर रखा है। अब उनके पास 8 पैक एब्स हैं।
इसके लिए वो दिन में 2 बार वर्कआउट करती है। सुबह 5 बजे जिम जाने से उनका रुटीन शुरु हो जाता है। वो अपने बच्चों को एक्सरसाइज में भार की तरह इस्तेमाल करती हैं। वो दूसरी मांओं को बताना चाहती हैं कि बच्चा पैदा होना किसी भी महिला के फिटनेस का अंत नहीं है, गर्भावस्था के बाद भी हर महिला फिट बॉडी और सेक्सी फिगर पा सकती है।
उनके प्रोफेसर पति पॉल गेटली और उनके पांचों बच्चे मिन्नी, इंडिया, ब्लॉसम, चेस्टर और समर एक साथ एक्सरसाइज करते हैं। साइमन बताती हैं कि उनके पहले बच्चे के जन्म के समय उनका वजन काफी बढ़ गया था, लेकिन एक्सरसाइज की मदद से उन्होंने अपना वजन काफी घटा लिया।
साल के अंत में वो महिलाओं को इकट्ठा करके उनके साथ अपने फिटनेस के अनुभव को साझा करती हैं। अभी हाल में ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पेज बनाया है और उसपर अपनी फिटनेस से जुड़ी फोटो डालती हैं।
Back to top button