इस महिला के 3 मर्दो से संबंध, पति के जाने के बाद…

हैरान कर देनी वाली यह है कि एक दिन जब पति को पत्नी की करतूत के बारे में पता चला इसके बाद भी वह उसके साथ रहने को तैयार हो गया। मगर जब बार-बार तीनों युवकों के पत्नी के पास फोन आने लगे तो पति से ये सब देखा नहीं गया। उसने दुपट्टे से गला घोंटकर पत्नी का मर्डर कर दिया। पुलिस ने युवती के पति सत्येन्द्र को गिरफ्तार कर लिया है।

सत्येन्द्र ने पुलिस को बताया कि वह अपने परिजनों के साथ कामकाज के सिलसिले में अहमदाबाद जाकर रहने लगा। उसकी पत्नी सोनम मायके में रहती थी। मायके में रहते हुए सोनम के तीन लड़कों से अवैध संबंध बना लिए। सत्येन्द्र के मुताबिक उसने पत्नी को कई बार समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। अंत में उसने ग्वालियर आकर रहने का निर्णय लिया और विनय नगर इलाके में 30 सितंबर को एक किराए का मकान ले लिया। 

2 सितंबर की रात को वह पत्नी सोनम को मायके से लेकर आ गया। उस समय सोनम ने आश्वासन दिया था कि वह लड़कों से दूर रहेगी। जैसे ही रात को सोने लगे, उन लड़कों के फोन सोनम के पास आने लगे। सत्येन्द्र ने फिर सोनम को टोका, लेकिन उसने ज्यादा ध्यान नहीं दिया। अपने सामने लड़कों से पत्नी को बात करना उससे सहन नहीं हुआ। इसी मुद्दे पर दोनों के बीच रात को जमकर लड़ाई हुई और सत्येन्द्र ने उसके ऊपर चढ़कर गले में दुपट्टा कस दिया। जिससे सोनम की मौत हो गई।