इस महिला के कारनामे सुनकर आप भी हो जाएंगे इसके कायल, बाढ़ पीड़ितों के लिए किया ये बड़ा काम

अमेरिका में एक महिला की दरियादिली का मामला सामने आया है। अमेरिका में 25 वर्षीय एक महिला ने नेब्रास्का बाढ़ पीड़ितों की मदद करने के लिए शू स्टोर का पूरा स्टॉक खरीद डाला। दरअसल, कंसास के एक शू स्टोर के मालिक ने कुछ दिनों पहले घोषणा की थी कि वह अपना स्टोर बंद कर रहा है। इसीलिए वो अपना बचा हुआ पूरा स्टॉक बेचना चाहता है।इस महिला के कारनामे सुनकर आप भी हो जाएंगे इसके कायल, बाढ़ पीड़ितों के लिए किया ये बड़ा काम

जब महिला को इसके बारे में पता चला तो वो स्टोर पर पहुंची और नेब्रास्का बाढ़ पीड़ितों की मदद करने के लिए कंसास के इस शू स्टोर से बाढ़ पीड़ितों के लिए 214 जोड़ी जूते खरीद लिए। महिला का नाम एडी ट्रिट है।

जब एडी ट्रिट स्टोर पर पहुंची तो मालिक ने स्टॉक की कीमत करीब 4 लाख 15 हजार रुपये बताई। एडी ट्रिट से लगभग दो घंटे बात करने के बाद स्टोर मालिक ने उसे 6,923 रुपये में 214 जोड़ी जूते दे दिए।

बता दें कि कुछ समय पहले अमेरिका में बॉम्ब साइक्लोन (तूफान) के बाद नेब्रास्का में 52 साल बाद इतनी भीषण बाढ़ आई थी। बाढ़ से मिसौरी नदी का जलस्तर 32 फीट पर पहुंच गया था। इसमें कई लोगों की मौत हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button