इस महिला का बेबी बंप इतना बड़ा की हो गई परेशान, तो……

ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट की रहने वाली एक महिला का बेबी बंप इतना बड़ा था कि वह बुरी तरह परेशान हो गई थी। लोग उसके ऊपर हर वक्त कमेन्ट करने लगे थे। घर से निकलना भी उसके लिए मुश्किल हो गया था। अब डिलिवरी के बाद एक महिला ने अपने बारे में विस्तार से बताया है। कमेन्ट मत करिए खूबसूरत बताइए…
 
 
womans-bump67_1467710172

बेबी बंप पर नहीं करना चाहिए कमेन्ट

महिला का कहना है लोगों को प्रेग्नेंट महिला के बेबी बंप को देखकर ऐसा-वैसा कमेन्ट नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे उन्हें काफी परेशानी होती है। इसकी जगह पर लोगों को ब्यूटीफुल, हेल्दी, अमेजिंग कहना चाहिए। रेवी शल्ज नाम की महिला का बेबी बंप 24 हफ्ते में ही इतना बड़ा हो गया था कि जितना कि आमतौर पर प्रेग्नेंसी के मैच्योर होने पर होता है।

महिला ने डिलिवरी से पहले इंस्टाग्राम पर भी फोटो शेयर की थी, जहां लोगों ने उस पर काफी सवाल उठाए थे। इंस्टाग्राम पर उसके 1 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। महिला ने कहा है कि एक बार वह शोरूम में कपड़े खरीद रही थी, तभी वहां मौजूद महिला उसके ऊपर कमेन्ट करने लगी। महिला से पेशे से फिटनेस ट्रेनर है। अप्रैल महीने में महिला बेटी की मां बनी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button