प्रियंका गांधी का बड़ा ऐलान, इस बार राहुल भैया ही बनेंगे आपके प्रधानमंत्री

लोकसभा चुनाव 2019 में फतह पाने के लिए सभी राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारक मैदान में उतर गए हैं. प्रयागराज और वाराणसी का दौरा करने के बाद अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी एक बार फिर उत्तर प्रदेश दौरे पर हैं. प्रियंका आज अपने भाई और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंची, इसके बाद वह रायबरेली और अयोध्या जाएंगी.

प्रियंका गांधी का बड़ा ऐलान
राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में कार्यकर्ताओं से प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि इस बार आपके भैया (राहुल गांधी) अमेठी से ऐतिहासिक जीत दर्ज करके पीएम बनेंगे. इस बार हम समय कम दे पाएंगे, आप लोग (संगठन) चुनाव लड़ेंगे. इस बार पूर्वांचल पर ध्यान होगा और 2022 के चुनाव में भी मैं सक्रिय रहूंगी. प्रियंका गांधी ने इससे आगे कहा, ‘जो भी कार्यकर्ता जिनको लग रहा है विधानसभा में तवज्जो नहीं मिल रही है, उन पर पूरी तरह से ध्यान दिया जाएगा.’





