इस बार नवरात्रि के दिनों में भूल से भी न करना रोज किया जानें वाला यह काम, वरना अंजाम होगा…

आगामी 6 अप्रैल से चैत्र नवरात्र आरम्भ होने वाली है, मां दुर्गा हिन्दुओं की प्रमुख देवी हैं। मां दुर्गा के नौ रूप हैं और इन्हीं नौ रूपों की आराधना और उपासना के लिए नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस दौरान कई लोग नौ दिनों का व्रत भी रखते हैं लेकिन ये व्रत इतने आसान नहीं होते। इन्हें रखने के कुछ खास नियम हैं।

नवरात्रि में नहीं करने चाहिए ये काम*
नवरात्रि पर देवी पूजन और नौ दिन के व्रत का बहुत महत्व है। मां दुर्गा के नौ रूपों की अराधना का पावन पर्व शुरू हो रहा है। इन नौ दिनों में व्रत रखने वालों के लिए कुछ नियम होते हैं। 

नवरात्रि के व्रत में इन बातों का रखना चाहिए खास ख्याल

नवरात्र के दिनों में माँ दुर्गा देती है यह संकेत,वह हो जाते है भग्यशाली

नवरात्रि में नौ दिन का व्रत रखने वालों को दाढ़ी-मूंछ और बाल नहीं कटवाने चाहिए। इस दौरान बच्चों का मुंडन करवाना शुभ होता है।
नौ दिनों तक नाखून नहीं काटने चाहिए।
अगर आप नवरात्रि में कलश स्थापना कर रहे हैं, माता की चौकी का आयोजन कर रहे हैं या अखंड ज्योति‍ जला रहे हैं तो इन दिनों घर खाली छोड़कर नहीं जाएं।
इस दौरान खाने में प्याज, लहसुन और नॉन वेज बिल्कुल न खाएं।
नौ दिन का व्रत रखने वालों को काले कपड़े नहीं पहनने चाहिए।
व्रत रखने वाले लोगों को बेल्ट, चप्पल-जूते, बैग जैसी चमड़े की चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
व्रत रखने वालों को नौ दिन तक नींबू नहीं काटना चाहिए।
व्रत में नौ दिनों तक खाने में अनाज और नमक का सेवन नहीं करना चाहिए। खाने में कुट्टू का आटा, समारी के चावल, सिंघाड़े का आटा, साबूदाना, सेंधा नमक, फल, आलू, मेवे, मूंगफली खा सकते हैं।
विष्णु पुराण के अनुसार, नवरात्रि व्रत के समय दिन में सोने, तम्बाकू चबाने और शारीरिक संबंध बनाने से भी व्रत का फल नहीं मिलता है। 

 

Back to top button