इस बच्चे को भगवान मानने लगे थे लोग, सच्चाई सामने आई तो सभी के होश उड़ गए

कई बार आपने भी ऐसे अजीबोगरीब बच्चे देखे होंगे जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो गए होंगे लेकिन हम आपको आज ऐसे बच्चे के बारे में बता रहे हैं जिसे सभी लोगों ने भगवान मान लिया. नेपाल में जन्मे ऋषभ घिमिरी नाम के बच्चे को लोगों ने भगवान मान लिया था. जब आपको इस बच्चो को भगवाब मानने के पीछे का कारण पता चलेगा तो यक़ीनन आपके होश उड़ जाएंगे.इस बच्चे को भगवान मानने लगे थे लोग, सच्चाई सामने आई तो सभी के होश उड़ गए

इस बच्चे की ये खासियत है कि ये 8 लिंब के साथ जन्मा था और इसलिए इसे लोगों ने गणेश भगवान की आकृति समझ पूजा पाठ शुरू कर दिया था. आपकी जानकारी के लिए बता दें नेपाल के रहने वाले ऋषि और झनुका के बेटे ऋषभ के 8 लिंब्स हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 2 लाख बच्चों में से ये सिर्फ एक बच्चे को ही होता है. ऋषभ के शरीर में 8 लिंब्स होने का कारण है कि जन्म के समय उसका शरीर उसके ट्विन के शरीर से अलग नहीं हो पाया था. दरअसल पेट में दूसरे बच्चे का अच्छी तरह से विकास न हो पाने के कारण ही ऐसी स्थिति पैदा होती है.

भले ही ऋषभ दिखने में असामान्य हो लेकिन वो ऐसी हालत में भी दूसरे सामान्य बच्चों की तरह रहता था. ऋषभ के माता-पिता थोड़े गरीब थे और पैसों की कमी के कारण वो अपने बेटे का इलाज नहीं करा पा रहे थे. ऋषभ के जन्म के बाद गांव के लोगों ने ऋषभ को दुर्लभ बच्चा मानकर उसे भगवान बना दिया और उसकी पूजा करने लगे. जन्म के कुछ ही दिनों बाद ऋषभ देशभर में मशहूर हो गया. हालांकि अतिरिक्त शरीर के कारण ऋषभ को शारीरिक परेशानियां होने लगी. इतना ही नहीं उसका दिल भी कमजोर होने लगा. काफी समय बाद एक एनजीओ ऋषभ की मदद के लिए आगे आया और फिर उसका ऑपरेशन किया गया. अब ऋषभ सामान्य बच्चों की तरह ही एक अच्छी और स्वस्थ जिंदगी जी रहा है.

Back to top button