इस देश में वर्जिन लड़कियों की ऐसे होती है शादी…!

यहां ऐसे होती है वर्जिन लड़कियों की शादी...!ये दुनिया भी रंग-रंगीली है। कहीं एक से अधिक शादी करना अपराध है तो किसी देश का राजा खुद दर्जनों शादी कर सकता है। जी, हां स्वाजीलैण्ड का राजा दर्जनों शादी कर सकता है। शादी का अंदाज़ भी निराला, पूरा समारोह आयोजित किया जाता है। इस समारोह को उम्हलांगा सेरेमनी कहते हैं। इसे जुलु रीड डांस के नाम से भी जाना जाता है। आठ दिन का ये समारोह लुदजिजिनी शाही गांव में होता है।

यहां लड़कियों को शादी के लिए तैयार किया जाता है। वहीं, शादी से पहले प्रेग्नेट होने वाली लड़कियों के परिवारों पर जुर्माना लगाया जाता है। रीड डांस करने वाली लड़कियों में से राजा अपने लिए नयी रानी चुनता है। स्वाजीलैंड में हर साल अगस्त-सितंबर में लुदजिजिनी ये सेरेमनी होती है। इस फेस्टिवल में हजारों कुंवारी लड़कियां होती हैं। राजा के सामने होने वाले डांस और परेड में सिर्फ बड़ी लड़कियां ही शामिल होती हैं।
इसमें से लड़की को राजा अपनी नई रानी के तौर पर चुनते हैं। बुजुर्ग जुलु महिलाएं लड़कियों को शादी और वुमनहुड के लिए तैयार करती हैं। महिलाएं लड़कियों को शादी होने तक वर्जिनिटी बनाए रखने और अपनी बॉडी की रेस्पेक्ट करने की सीख देती हैं। इसके साथ ही यहां शादी से पहले प्रेग्नेंट होने वाली लड़कियों के परिवार पर एक गाय देने का जुर्माना भी लगाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button