इस दिवाली घर पर लाए इस तरह के बर्तन, घर में आएगी खुशियां ही खुशियां

अगर आप इस दिवाली के मौके पर घर के लिए बर्तनों की खरीददारी करने जा रहे हैं तो आपके लिए बेहद ही अच्छी खबर है। सोचिए गिलास में आपने ठंडा पानी डाला और गिलास का रंग बदलने लगे तो कैसा लगेगा। ऐसा देख आपको काफी अच्छा जरूर लगेगा क्योंकि अब बाजार में ऐसे बर्तन ही मिल रहे है जिनके रंग बदलते हैं। 
जी हां दिवाली के लिए बाजारों में सज रहे लेजर टच वाले बर्तन जो देखने में बेहद खूबसूरत हैं। कई फूल बर्तन पर की जाने वाली नक्काशी अब इन बर्तनों पर की गई है। इसके अलावा बाजार में प्लास्टिक डिजाइन में आए स्टील के डिब्बे भी ग्राहकों को लुभा रहे है
संतान सुख की प्राप्ति के लिए करें ये ख़ास व्रत…

कानपुर शहर के भूसाटोली और हूलागंज बर्तन बाजार में एक कारोबारी ने बताया कि ऐसे बर्तन बाजार में पहली बार आए है। इन बर्तनों की खासियत ये है कि इनमें लेजर की मदद से डिजाइन किया गया है और नीला और लाल रंग का इस्तेमाल किया गया है। अगर इन बर्तनों में ठंडा पानी डाला जाएगा तो यह बर्तन इन रंगों में चमकने लगेंगे।
वहीं इन गिलासों को लेने के लिए आपको 350 रूपये देने होगें जिसमें आपको 6 गिलास मिलेगें। कारोबारियों के मुताबिक गिलास में जितना पानी ठंडा होगा उतना ही रंग और गाढ़ा दिखेगा। इसके अलावा दिवाली पर पूजा के लिए एंटीक पूजा-थाली भी हैं। इसमें गणेश और लक्ष्मी का चित्र उकेरा गया है। जिसकी कीमत प्रति थाली 250 रुपये है। इसी तरह प्लास्टिक जैसे दिखने वाले स्टील के डिब्बे बाजार में आए हैं। जो देखने में बहुत खूबसूरत हैं।





