इस दिवाली इस जगह जरूर जलाएं दीपक, होगा धन का अपार लाभ…

दीवाली भारत के सबसे बड़े त्यौहारों में से एक है। देश के हर कोने में यह त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। लोगों के मन में भी इस त्यौहार को लेकर बहुत उत्साह होता है। दीवाली के दिन लोग अपने घर को दुल्हन की तरह सजाते हैं और खूब दीपमाला करते हैं। इस दिन सिर्फ घर के मंदिर में ही नहीं बल्कि और भी कई ऐसी जगहें हैं जहां दीए जलाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा नहीं आती। आइए जानिए दीवाली के दिन कहां-कहां दीया जलाना शुभ होता है…..

1. दीवाली की रात लक्ष्मी मां की पूजा की जाती है और घर के मंदिरों में दीया जलाते हैं लेकिन यह दीया पूरी रात के लिए जलाना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी खुश हो जाती हैं और घर में धन-समृद्धी आती है।

2. घर के मेन गेट की चौखट पर ही दीया जलाना शुभ माना जाता है। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा नहीं आती और सुख-शांति बनी रहती है।

लड़की हो या लड़का भूल से भी रात को नही करना चाहिए ये पांच काम

3. दीवाली पर घर के नजदीक चौराहे पर भी दीपक जरूर जलाना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न हो जाती हैं।

4. घर के पास वाले मंदिर में भी दीया जरूर जलाना चाहिए।

5. दीवाली के दिन घर के मंदिर के साथ-साथ आंगन में भी दीया जलाना शुभ होता है।

6. इस दिन पीपल के पेड़ के नीचे भी दीपक जरूर जलाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि पीपल पर दीया जलाने के बाद पीछे मुड़कर नहीं देखना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button