इस ‘जेंटलमैन’ गजराज की एक हरकत ने इंसानों को किया शर्मिंदा

आए दिन सड़कों पर इंसान ट्रैफिक रूल तोड़कर बस भागने की फिराक में रहता है। लेकिन इन गजराज महाराज ने सड़क पर चल रहे ट्रैफिक के बीच ऐसी सज्जनता दिखाई कि सब चौंक गए।
गुरुवार की शाम पांच बजे हल्द्वानी-रुद्रपुर हाईवे पर एस मोड़ से पहले रोजाना की तरह वाहनों की आवाजाही हो रही थी।

तभी जंगल ये निकलकर एक गजराज भी दूसरी ओर जाने के लिए सड़क के किनारे पहुंच गए।

सड़क किनारे खड़े गजराज ने कोई जल्दी नहीं दिखाई। काफी देर से एक ओर खड़े होकर गजराज रास्ता पार करने का इंतजार करते रहे।

लेकिन ट्रैफिक था कि रुकने का नाम नहीं ले रहा था। इस पर गजराज कभी चिंघाड़ते तो कभी पैर पटक कर धूल उड़ाने लगे, लेकिन उन्होंने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया।
काफी देर बाद जब वाहनों की आवाजाही कम हुई तो गजराज ने सड़क पार कर ली।





