इस चमत्कारी झरने में नहाने से पूरी होती है हर कपल्स की सारी इच्छा…

दुनिया में कई ऐसी जगह हैं जहां पर कपल्स के लिए खास स्थान होता है. आज हम आपको ऐसी ही जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहां जाने से कपल के बिच की दुरी खत्म हो जाती है. ऐसा एक झरना है जहां पर जाने से आपके सारे मनमुटाव दूर होंगे. इसके बारे में आप भी नहीं जानते होंगे तो चलिए आइये जानते हैं इस झरने के बारे में. इसे जानने के बाद आप भी यहां जाना चाहेंगे.इस झरने में नहाने से पूरी होती है कपल्स इच्छा

ये झरना ग्वालियर के शिवपुरी नाम की जगह पर है. इस झरने के बारे में कहा जाता है कि इसमें नहाने से कपल्स के बीच की सारी दूरियां खत्म हो जाती है. इस झरने में भी सालों-साल पानी नहीं रहता लेकिन इस झरने में पानी बरसात के मौसम में ही रहता है. झरने का पानी एक कुंड में इकट्ठा होता है जिसका नाम ‘भदैया कुंड’ है. इतना ही नहीं इस कुंड में नहाने से कपल्स के बीच की सारी दूरियां खत्म हो जाती है. किसी पति-पत्नी में कोई विवाद होता है तो यहां के बड़े-बुजुर्ग उनको इस कुंड में नहा के आने की सलाह देते हैं.

यहां के लोगों का कहना है कि इस कुंड का पानी अमृत है और इस कुंड में नहाने से त्वचा संबंधी सारी बीमारियां भी दूर होती हैं. अब देर किस बात की अगर आप भी अपनी और अपने साथी के बीच की मतभेद दूर करना चाहते हैं तो इस कुंड में एक बार तो जाकर नहाना बनता है.

Back to top button