इस कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को दिया ऐसा तोहफा

एक कंपनी ने सभी का दिल जीत लिया है। दिल्ली की एक पीआर कंपनी के सीईओ ने अपने सभी कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दी है। उन्होंने बताया कि दिवाली पर सभी कर्मचारियों को पूरे नौ दिन की छुट्टी मिलेगी।

देशभर में दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। कई लोग दिवाली पर एक या दो दिन की छुट्टी की वजह से घर नहीं जा पाते हैं। वर्तमान समय में ज्यादातर कंपनियां अपने कर्मचारियों को सख्त आदेश दे रही हैं। ऐसे में एक कंपनी ने सभी का दिल जीत लिया है। दिल्ली की एक पीआर कंपनी के सीईओ ने अपने सभी कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दी है। उन्होंने बताया कि दिवाली पर सभी कर्मचारियों को पूरे नौ दिन की छुट्टी मिलेगी।

कंपनी के इस एलान के बाद कर्मचारी बहुत खुश हो गए। दिवाली पर कर्मचारियों को खुशखबरी देने वाली कंपनी का नाम एलीट मार्के है। कंपनी के कर्मचारी ने लिंक्डइन पर बताया कि लोग अक्सर काम की जगह और कंपनी के कल्चर के बारे में बातें करते हैं, लेकिन यहां तो सच में कर्मचारियों की खुशी का ख्याल रखा जाता है।

कंपनी ने सभी को अपने परिवार के साथ दिवाली मनाने का दिया समय

एक अच्छी वर्क कल्चर वालीस कंपनी उसी को माना जाता है जो अपने कर्मचारियों की जरूरतों और भलाई को सबसे ऊपर रखती है। कंपनी का मानना है कि जब कर्मचारी खुश और संतुष्ट रहते हैं, तभी संगठन आगे बढ़ता है और नए विचारों से विकास करता है। कर्मचारी ने बताया कि कंपनी ने सभी को अपने परिवार के साथ त्योहार मनाने के लिए समय दिया है।

उन्होंने कंपनी के संस्थापक और सीईओ रजत ग्रोवर की भी तारीफ की है और कहा कि ऐसे संगठन में काम करना, जो सच में अपने कर्मचारियों की भलाई का ख्याल रखता है, वाकई गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि कैसे कंपनी ने कर्मचारियों को परिवार के साथ त्योहार मनाने के लिए समय दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे संगठन में काम करना वास्तव में कर्मचारी कल्याण को महत्व देता है और बढ़ावा देता है, एक सच्चा सौभाग्य है।

संस्थापक ने किया ये एलान

उन्होंने ईमेल में कर्मचारियों से नौ दिनों की छुट्टी का पूरा आनंद लेने और आधिकारिक ईमेल से दूर रहने की आग्रह किया है। सीईओ के हल्के-फुल्के, लेकिन गहरे सहानुभूतिपूर्ण रवैये ने कर्मचारियों को आराम करने, परिवार के साथ देर रात तक हंसी-मजाक करने और खूब सारी मिठाइयां खाने के लिए प्रोत्साहित किया।

कंपनी के एक प्रवक्ता की तरफ से बताया गया है कि आमतौर पर ऐसे अपडेट भेजने वाली एचआर टीम भी हैरान रह गई। सभी कर्मचारियों ने इसे एक सुखद उपहार के रूप में स्वीकार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button