एयरपोर्ट वर्कर ने लोगो के मनोरजन के खातिर किया कुछ ऐसा, एक दिन में 7 लाख व्यूज

यात्रा करते समय अगर कोई आपका मनोरंजन करता रहे, तो आपकी यात्रा काफी सुखमय हो जाती है और समय कब बीत जाता है यह पता भी नहीं चलता. ऐसा ही नजारा न्यूयॉर्क के ग्रेटर रोचेस्टर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर देखने को मिला जब फ्लाइट पर चढ़ने से पहले एक एयरपोर्ट वर्कर लोगों का मनोरंजन रैपिंग के जरिए करता है. वो फ्लाइट पर चढने से पहले यात्रियों को बोर्डिंग इंस्ट्रक्शन रैप करके देता है और यात्री भी इसे खूब इंज्वॉय करते हैं. क्यूरन एशफोर्ड नाम का एयरपोर्ट वर्कर यहां ‘बोर्डिंग प्रोसेस रैप’ के लिए मशहूर है. पिछले पांच से वो इसी अंदाज में यात्रियों का मनोरंजन करते आ रहे हैं. लेकिन इस बार क्यूरन एशफोर्ड यात्रियों के मरनोरंजन के लिए कुछ नया करते देखे गए. एयरपोर्ट वर्कर ने लोगो के मनोरजन के खातिर किया कुछ ऐसा, एक दिन में 7 लाख व्यूज
नैशविले के गायक टेरी मैकब्राइड ने इस एयरपोर्ट वर्कर का वीडियो पोस्ट किया है. क्यूरन को रनवे पर यात्रियों को मनोरंजन अपने डांसिंग मूव के जरिए करते देखा गया. टेरी न्यूयॉर्क जाने के लिए फ्लाइट पकड़ने वाले थे, तभी उन्होंने देखा कि कैसे यह वर्कर अपने डांसिग मूव और रैपिंग के जरिए यात्रियों को बोर्डिंग प्रोसेस के बारे में समझा रहा है, यह सब देखकर टेरी खुद को रोक नहीं पाए और क्यूरन का वीडियो अपने फोन से बनाने लगे. उन्होंने यह वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया और एक सप्ताह ते अंदर-अंदर इस वीडियो को 7 लाख व्यूज मिल चुके हैं. 

वीडियो वायरल हो जाने के बाद, क्योरन एशफोर्ड ने कहा कि उनका यह वीडियो बहुत शानदार है. इस संबंध में उन्होंने डेमोक्रेट और क्रॉनिकल को बताया,‘ मैं इस वीडियो में जो कुछ भी कर रहा हूं वह मेरे जीवन को दर्शाता है कि मैं ऐसा ही हूं’. उन्होंने बताया, “मेरी मां ने मुझे इस प्रकार का इंसान बनाया है जो अपने कैरेक्टर को मजेदार अंदाज में लोगों के सामने रखता है. किसी को भी यह बताने में शर्मिंदा नहीं होना चाहिए कि वो कौन हैं’ उन्होंने यह भी कहा कि वे विमान पर आने से पहले कम से कम एक यात्री को “पॉजिटिव वाइब्स का 30 सेकंड” देना चाहते हैं.उन्होंने कहा, “आप नहीं जानते कि ये लोग किस कारण से यात्रा करते हैं, सभी लोग अपनी खुशी से यात्रा नहीं करते, हो सकता है कि वो किसी के अंतिम संस्कार के लिए जा रहे हों, इसलिए मैं कुछ खुशियों के पल यात्रियों को देता रहता हूं.’ रनवे डांसर का यह वीडियो बस फ्लाइट में चढ़ने वाले यात्रियों को ही खुशनुमा अहसास नहीं देता है, बल्कि इस वीडियो से अन्य लोगों के भी खुशी मिलती है.

ये भी पढ़ें: ताजमहल का वो दरवाजा जिसे खोलने से कांपती है सरकार की भी रूह, सोशल मीडिया पर हो रही वायरल

इस वीडियो पर बहुत से यूजर्स ने कमेंट भी किए. एक यूजर ने लिखा, ‘फ्लाइट में चढ़ने से पहले आपको हर पल अपने फेयरवेल का अहसास कराता है यह वीडियो’. दूसरे यूजर ने लिखा, ‘यह वह शख्स है जो अपने जॉब को इस कदर इंज्वॉय कर रहा है, यह शानदार है.’

 
Back to top button