इस एक गेंद ने छीन ली न्यूजीलैंड के मुंह से खिताबी जीत…!!!!!

इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड
रोमांच की पराकाष्ठा तक पहुंचे फाइनल में बाजी मारकर इंग्लैंड पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बन गया। लगातार तीसरी बार ऐसा हुआ जब मेजबान देश चैंपियन बनने में सफल रहा। 2011 में भारत, 2015 में ऑस्ट्रेलिया और इस बार इंग्लैंड विजेता बना। इंग्लैंड 27 साल बाद फाइनल में उतरा था, जहां उसे खिताबी जीत मिली।

न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 241 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने भी निर्धारित 50 ओवर में इतने ही रन बनाए। इसके बाद सुपर ओवर हुआ जिसमें दोनों टीमों ने 15-15 रन बनाए। आखिर में मैच का नतीजा बाउंड्री से हुआ। इंग्लैंड ने पूरे मैच में 26 बाउंड्री लगाईं, जिसमें 24 चौके और छक्के थे जबकि और न्यूजीलैंड ने 17 बाउंड्री लगाई जिसमें 14 चौके थे। आइए जानते हैं सुपर ओवर से पहले आखिरी ओवर का रोमांचः

ट्रेंट बोल्ट द्वारा डाले गए आखिरी ओवर में इंग्लैंड को जीत के लिए 15 रन की दरकार थी। क्रीज पर स्टोक्स के साथ आदिल राशिद थे। स्टोक्स ने पहली दो गेंद पर कोई रन नहीं बनाया। उन्होंने एक रन लेने से मना कर दिया। तीसरी गेंद पर स्टोक्स ने मिडविकेट की दिशा में शानदार छक्का लगाया। अब इंग्लैंड को जीत के लिए तीन गेंद पर नौ रन की दरकार थी।

पहली गेंदः बोल्ट की पहली गेंद सामने स्टोक्स थे। इस गेंद पर कोई रन नहीं हुआ। 

दूसरी गेंदः कोई रन नहीं। 

तीसरी गेंदः  ...और ये छक्का! स्टोक्स ने घुटने के बल पर बैठकर लगाया शानदार छक्का जड़ा। यहां से अब इंग्लैंड को नौ रन की जरूरत थी।

चौथी गेंदः इस गेंद ने मैच का रुख पलट दिया। या यूं कहें कि न्यूजीलैंड से मुंह से जीत छिन ली। इस गेंद पर छह रन आए (02+ओवर थ्रो के 4) और वो भी अलग तरीके से। गप्टिल ने मिडविकेट बाउंड्री से डारेक्ट सीधा थ्रो किया। स्टोक्स ने छलांग लगाकर क्रीज में पहुंचने का प्रयास किया। गेंद उनके बल्ले से लगकर थर्डमैन बाउंड्री की ओर गई। 

पांचवीं गेंदः 01 रन, राशिद आउट। इस गेंद पर स्टोक्स ने गेंद को लॉन्ग ऑफ पर खेला। सैंटनर ने सीधा थ्रो बोल्ट के हाथ में फेंका। उन्होंने आसानी से गिल्लियां उखाड़ दीं। इस दौरान स्टोक्स दूसरे रन के लिए भाग लिए थे। आदिल रशीद बिना गेंद खेले रन आउट हो गए। 

छठी गेंदः 01 रन, वुड आउट। स्टोक्स एक बार फिर दूसरे रन के लिए दूसरे रन के लिए भागे। इस दौरान मार्क वुड बिना गेंद खेले रन आउट हो गए। इसके साथ ही मैच टाई होकर सुपर ओवर में चल गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button