इस एक्ट्रेस ने कहा, मुझे अपने बूब्स पर है गर्व

हाल ही में टीवी की फेमस ऐक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने पति विवेक दहिया के साथ एक तस्वीर शेयर की है। कुछ लोगों ने इस पर भद्दे कॉमेंट्स किए। फोटो में दिव्यांका ने ब्लू कलर का कुर्ता पहना हुआ है और उन्हें कपड़ों को लेकर ट्रोल किया गया। इतना ही नहीं उन्हें डीसेंट कपड़े पहनने की सलाह भी दी गई। 
चेस्ट एरिया पर पहनती है टाइट कपड़े:
दिव्यांका के लिए कॉमेंट में लिखा था, ‘तुम्हारे कपड़े हमेशा वल्गर रहते हैं। लगता है कि तुम चेस्ट एरिया पर जानबूझकर टाइट कपड़े पहनती हो। यह बेहद घटिया और फूहड़ लगता है। सुधर जाओ थोड़ा बेशरम।’ दिव्यांका त्रिपाठी ने जवाब दिया, ‘मुझे अपने सीने पर गर्व है और किसी भी महिला को इस पर शर्म नहीं होनी चाहिए।  
क्यों ढकना चाहिए शरीर:
इंसानों ने पहले खुद को ढकने का चलन सर्दी और गर्मी से बचने के लिए शुरू किया था न कि किसी शोहदे से बचने के लिए क्योंकि पहले लोगों की नजरें ऐसी नहीं थीं। जाकर अजंता एलोरा देखो तो ईश्वर तुम्हें बेहद खूबसूरत प्राकृतिक रूप में दिखाई देंगे। हर महिला देवी है और देवियों को उनके कपड़ों की अधिकता और कमी से परिभाषित नहीं किया जा सकता बल्कि उनके कर्मों और शक्ति से। इसलिए सम्मान करो।’ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button